वैश्विक

Mozambique में एस जयशंकर ने भारत में बनी ट्रेन में किया सफर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने Mozambique दौरे के दौरान ‘मेड इन इंडिया’ (भारत में निर्मित) ट्रेन में सफर किया और देश में रेल नेटवर्क, इलेक्ट्रिक वाहनों और जलमार्ग संपर्क का दायरा बढ़ाने के मुद्दे पर वहां के परिवहन मंत्री के साथ व्यापक बातचीत की. जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को मोजांबिक की राजधानी मैपुटो पहुंचे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए इस अफ्रीकी देश की संसद के अध्यक्ष से मुलाकात की. जयशंकर मोजांबिक की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले भारत के पहले विदेश मंत्री हैं.

उन्होंने ट्वीट किया कि Mozambique के परिवहन एवं संचार मंत्री और मोजांबिकन पोर्ट एंड रेल अथॉरिटी के चेयरमैन माटियस मगाला के साथ हरित परिवहन पर शानदार बातचीत. रेल नेटवर्क, इलेक्ट्रिक वाहनों व जलमार्ग संपर्क का दायरा बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की. भारत इस संबंध में एक विश्वसनीय भागीदार है. विदेश मंत्री ने मोजांबिक में भारत में निर्मित एक ट्रेन में सफर करने की जानकारी भी दी.

उन्होंने ट्वीट किया कि Mozambique के परिवहन मंत्री माटियस मगाला के साथ एक ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन में मैपुटो से मछावा के बीच यात्रा की. इस यात्रा में शामिल होने के लिए राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) के चेयरमैन राहुल मित्तल की सराहना करता हूं. जयशंकर ने मैपुटो में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करने के साथ ही एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.

उन्होंने ट्वीट किया कि मैपुटो में गुरुवार की शाम श्री विश्वंभर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद करके बहुत खुशी महसूस हो रही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21459 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 9 =