समाचार (Muzaffarnagar News)
देशी शराब के पव्वों सहित शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०२ शातिर किस्म के अभियुक्तो की मय २२-२२ पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में वांछित एंव वारण्टी अभियुक्तओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा चौकिंग के दौरान भूमिया मन्दिर से ४० कदम गन्दे कुए की तरफ द० कृष्णापुरी से अभि०- १.मौहम्मद सुहेल पुत्र मौ० इरशद निवासी मक्की मस्जिद के पास किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर २.साकिब पुत्र अरशद निवासी नौशाद बिल्डिंग के सामने किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर को मय २२-२२ पव्वे देशी शराब दिलशे मार्का सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद सुहेल पुत्र मौ० इरशद निवासी मक्की मस्जिद के पास किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर, साकिब पुत्र अरशद निवासी नौशाद बिल्डिंग के सामने किदवईनगर को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से ४४ पव्वे देशी शराब दिलशे मार्का बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, का० आदेश कुमार, राजीव कुमार, हरीश पाल शामिल रहे।
तमंचा, कारतूस सहित कोतवाली पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में किदवई नगर चौकी प्रभारी व बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी मानवेन्द्र भाटी व उनकी टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए एक शातिर अभियुक्त को मय एक तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तारी किया हैं। पकड़ा गया अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।आज किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भाटी व उनकी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ए टू जेड रोड मछली बाजार से ५० कदम कूटा प्लाट की तरफ से अभियुक्त विशार अहमद पुत्र शरीफ नि० सैफी कालोनी सरवट थाना सिविल लाईन मु०नगर को मय एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
संचारी रोग से बचाव हेतु जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के समस्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे संचारी रोग से बचाव हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बगारी के निर्देशानुसार जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान अप्रैल 2023 के माध्यम से जन सामान्य को वेक्टर जनित एवं संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक बनाने का कार्य किया जा रहा है । जनपद के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचारी रोगों से बचाव हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम मे क्षेत्रवासियो को वेक्टर जनित रोग डेंगूग् मलेरियाग् चिकनगुनिया एंव अन्य संक्रामक रोगो से बचाव हेतू जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है। सभी क्षेत्रवासियो को पंपलेट बांटकर भी इस संचारी रोग जैसी बीमारियो के बारे मे जागरूक किया गया।
आग से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते शहर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना बाईपास के समीप ट्रक मे लगी आग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने जब पुलिस तथा फायर बिग्रेड की टीम को दी तो अल्प समय मे ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।
66 दमकल कर्मियों को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) झांसी की रानी चौक स्थित अग्निशमन कार्यालय पर अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया गया जिसमें १४ अप्रैल १९४४ को मुंबई डॉकयार्ड विस्फोट के दौरान जान गवाने वाले ६६ दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई मुजफ्फरनगर के दमकल कर्मियों ने १९४४ में शहीद हुए विभाग के बहादुर जवानों के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस दौरान अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग प्रतिवर्ष पूरे भारतवर्ष में १४ अप्रैल को अग्नि सुरक्षा स्मृति दिवस मनाता है उन्होंने बताया कि मुंबई डॉकयार्ड में सन १९४४ में फोर्टिस टिफन नाम के एक जलयान में भयानक विस्फोट हुआ था जिसमें अपने कर्तव्य का निर्वहन करते ६६ अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे तभी से अग्निशमन विभाग अग्नि समन स्मृति दिवस मनाता है उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम २० अप्रैल तक चलेगा जिसमें अग्निशमन के यंत्र लेकर जागरूकता के लिए रैली निकाली जाती है साथ ही अग्निकांड से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है विभिन्न स्कूल कॉलेज फैक्ट्री बाजारो आदी स्थानों में दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचते हैं और जागरूकता अभियान चलाते हैं
जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान के गांव बरवाला जनपद मुजफ्फरनगर मे संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर पार्टी पदाधिकारियो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा बाबा साहेब छोटे राज्यो के समर्थक व भारतीय संविधान के शिल्पकार थे।डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा उन्होने अपना सारा जीवन सामाजिक समरसता एवं समाज मे आर्थिक राजनैतिक सामाजिक लोकतान्त्रिक स्थापना हेतु व्यतीत किया ।वह समतामूलक समाज की स्थापना के लिए हमेशा याद किये जाएंगे।उन्होने कहा था शिक्षित बनो,संगठित रहो ,संघर्ष करो जिससे आप समाज मे अपना स्थान प्राप्त कर सको। डाक्टर राजेश कुमार ने कहा बाबा साहब हमेशा जातिगत व्यवस्था का विरोध कर लोगो को आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया। बाबा साहब का सपना तभी साकार होगा जब हम उनके आदर्शो को अपने जीवन मे अपनाएंगे। नवजीत चौधरी ,अंकित बालियान आदि उपस्थित रहे।
अपने जीवन को बाबा साहब की अच्छाइयो को अपनाकर एक निश्चित लक्ष्य की ओर ले जाना चाहिए
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को गत वर्ष की भांति बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय फुगाना नं०१ मे आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव जी के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को गत वर्ष की भांति बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस पावन पर्व पर समस्त स्टाफ ने बच्चो को समझाया कि हमे बाबा साहब की अच्छाइयो को अपनाकर अपने जीवन को एक निश्चित लक्ष्य की ओर ले जाना चाहिए और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमे उनकी तरह ही कडी मेहनत करनी चाहिए।
कथा में हुआ रूक्म्णि विवाह का मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोहल्ला गौशाला पश्चिम श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पीएनबी वाली गली नदी रोड पर श्रीमद भगवत गीता के छठे दिन आज रुक्मणी विवाह की कथा का सुंदर वर्णन कथा पीठ व्यास पंडित श्री चिरायु गालव गलवा चार्य जीके मुखारविंद से सुंदर वृतांत सुनाया गया श्री रामकुमार वर्मा जी मंदिर संस्थापक एवं राहुल वर्मा जी मंदिर अध्यक्ष के अथक प्रयास से कथा का सुंदर आयोजन किया जा रहा है आज पंचमुखी बालाजी कीर्तन मंडल से सुनील तायल जी हरीश गुप्ता जी हिमांशु गोयल जी मनोज गुप्ता जी हेमंत शर्मा जी राहुल शर्मा जी विजेंद्र कुमार जी एवं व्यापार मंडल से श्री कृष्ण गोपाल मित्तल जी ने गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया सुनील गोयल सुनील गौतम जी अंकित गौतम जी गौतम टेंट वाले आकाश वर्मा जी विपिन गुप्ता जी बृजपाल जी दीपक वर्मा जी अमन वर्मा जी पंडित बृजेश चौबे जी आदेश सिंगल जी विनोद मिश्रा जी रविंदर बबलू जी रूपक वर्मा जी एवं सभी मोहल्ले वासी महिला एवं पुरुषों का विशेष योगदान रहा आज के प्रसाद की व्यवस्था श्री राहुल वर्मा जी और अमन वर्मा जी नेहा साउंड वालों के द्वारा की गई कथा समाप्ति पर मंदिर संस्थापक रामकुमार वर्मा जी एवं मंदिर अध्यक्ष राहुल गोयल जी ने सभी भक्तों का हार्दिक आभार जताया कल की कथा २रू०० से शाम ७रू०० बजे तक की जाएगी सभी धर्म प्रेमी बंधु सादर आमंत्रित हैं कल की कथा उद्धव चरित्र परीक्षित मोक्ष सुदामा चरित्र की कथा अंतिम दिन कथा समाप्ति पर की की जाएगी
मजलिस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इमामबाडा मस्जिद अबुपुरा व करबला, मुजफ्फरनगर उ.प्र.शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनउ के प्रन्धक मुन्ताजिर मेंहदी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत अली -अ.स-की शहादत के सिलसिले में कदीमी मजलिस इमामबारगाह अबुपुरा पचदरा सादात मुजफ्फरनगर मे हुई। जिसमें खिताबत मौलाना बाकर काजमी नजफी साहब ने की। मौलाना बाकर काजमी साहन ने हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि इंसान को अगर जीवन में कामयाबी हासिल करनी है तो हजरत अली-अ.स- के बताये मार्ग पर चलें। मौलाना हक और बातिल पर बोलते हुआ कहा कि हमे हजरत अली के जीवन से यह सीखने को मिलता है कि हम कभी भी बातिल के सामने नही झुकता और हमेशा जीत हमेशा सच्चाई की होती है। और जब सच्चाई झूठ के मुकाबले पर खडी हो जाती है तो झूठ के पैरो तले से जमीन खिसक जाती है। उन्होने यह भी कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा सच का साथ देना चाहिए और झूठ के खिलाफ खडे होना चाहिए तथा झूठे का साथ नही देना चाहिए। मजलिस मे मौलाना ने शहादत-ए-अली के मसायब ब्यान किय जिस पर शिया सोगवारों ने अपनी खेराजे अकीदत पेश की। मजलिस से सोजखानी जनाब सैययद जैगम मिया जैदी एडवोकेट ने की और निजामत व पेशखवानी जनाब खुर्शीद अबुपुरी ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से मुतव्वली जनाब मुन्जाजिर मंहदी लारैब, हसन, कैसर, रजा, शाहीन रजा, वसी हसनैन, मुकर्रब हसनैन, कुमैत जैदी, मुजफ्फर हसनैन आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से बैसाखी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शारदेन स्कूल में बहुत उत्साह के साथ बैसाखी का पर्व मनाया गया। कक्षा ४ और ५ के छात्रों ने श्बैसाखी क्यों मनाई जाती हैश् विषय पर अनुच्छेद लिखा। छात्रों ने अनुच्छेद द्वारा हमें संदेश दिया कि प्रकृति की पूजा करनी चाहिए। सिक्ख समुदाय बैसाखी को नए साल के रूप में मनाते हैं , इस दिन फसलों की पकने पर उनकी कटाई की जाती है। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने बैसाखी के दिन ही १३ अप्रैल १६९९ को खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसलिए भी सिख समुदाय इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग अनाज की पूजा करते हैं और फसल के कट कर घर आ जाने की खुशी में भगवान और प्रकृति को धन्यवाद करते हैं। मंच पर ही कक्षा ६ ,७, ८ की छात्र – छात्राओं ने बैसाखी तथा जलियांवाला बाग पर लघु नाटिका तथा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों ने आई बैसाखी आई पर नृत्य प्रस्तुत करके पूरे विद्यालय को मंत्रमुग्ध कर दिया, उनके नृत्य पर पूरा विद्यालय का प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अंत में प्रधानाचार्या धारा रतन ने पूरे शारदेन परिवार को बैसाखी की बधाई देते हुए कहा कि कृषि का उत्सव है बैसाखी। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य की स्थिति परिवर्तन के कारण इस दिन के बाद धूप तेज होने लगती हैं और गर्मी शुरू हो जाती है ।गर्म किरणों से रबी की फसल पक जाती है, इसलिए किसानों के लिए एक उत्सव की तरह है। हमें प्रकृति की संरक्षण एवं पूजा करनी चाहिए
भारत रत्न डा. बीआर अम्बेडकर जी को किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत रत्न डॉ० बी०आर० अम्बेडकर जी की १३२वीं जयन्ती के अवसर पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें डीआईओएस श्री गजेन्द्र कुमार सहित पूरे स्टाफ ने सर्वप्रथम भारतीय संविधान के निर्माता व भारत रत्न डॉ० बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष व भारतीय संविधान के जनक के रूप में विश्वविख्यात डॉ० भीमराव रामजी अम्बेडकर जी बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। जिन्होंने जहाँ एक ओर दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया, वहीं दूसरी ओर श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का भी भरपूर समर्थन किया। डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने कहा कि डॉ० अम्बेडकर जी स्वतन्त्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। वह विदेश से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे तथा उन्होंने स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में ३२ डिग्रियाँ भी हासिल कीं। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा प्रतिपादित संविधान ही है, जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहाँ संविधान के दिये मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिये मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियाँ भी याद दिलाते हैं। भारतीय संविधान ने भारत को एक सम्प्रभु समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया और इसने प्रत्येक भारतीय के लिए न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और बन्धुत्व की घोषणा की। इस अवसर पर सर्वश्री सुशील कुमार वर्मा, प्रमोद चौहान, विनोद कुमार, भारत, प्रमोद शर्मा, अमित कुमार, आशुतोष सिंह, सुदेश कपिल, अम्बरीश, नितिन, संजीव कुमार, अविनाश कुमार, धर्मपाल, गंगाशरण, पवन मेहरा आदि उपस्थित थे।
पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र चरथावल स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान हेतु मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने, मतदान केन्द्रों के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, बिजली व पानी की उचित व्यवस्था, मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र चरथावल के भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा सभी से अपील की गयी कि आपसी सौहार्द बनाए रखें, किसी भी भ्रामक खबरध्अफवाह पर ध्यान ना दें, जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अंत मे द्वारा थाना चरथावल पर पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान द्वारा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत की गई निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी। द्वारा मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गुण्डाध्गैगस्टर एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हेतु संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए, अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों की लगातार निगरानी की जाये तथा शस्त्र लाइसेंस जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाये जाये तथा क्षेत्र मे कोई ऐसा व्यक्ति शस्त्रधारक नही होना चाहिए, जिसका कोई आपराधिक इतिहास हो। द्वारा शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित मतदान कराने हेतु चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने, चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गम्भीरता, निष्पक्षता और तटस्थता से डियूटी का निर्वाहन करने हेतु पुलिस बल को निर्देशित किया गया।
किडजी न्यू मंडी में बैसाखी पर्व व डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किड्जी न्यू मंडी मे बैसाखी पर्व और अम्बेडकर जयंती को बहुत ही धूम- धाम से मनाया गया ! इस दिन किसान खुशी से झूम उठते हैं, क्योंकि उनकी फसल पककर तैयार हो जाती है। सिख समाज भी इस दिन को नववर्ष के रूप में मनाते हैं।इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती चारु भारद्वाज एवं कॉ- कोर्डिनेटर श्रीमती साक्षी बक्शी ने सभी को बधाइयाँ दी व छात्रों को बैसाखी पर्व से परिचित करवाते हुए बताया कि इस दिन १३ अप्रेल १६९९ को सीखो के दासवे गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी!
बैसाखी सिख समुदाय के मुख्य त्योहारों में से एक है। यह उनके लिए नए साल की शुरुआत का प्रतीक है और इसे फसलों के पकने के उपलक्ष में भी मनाया जाता है। पूरे देश में हिंदू समुदाय के बहुत से लोग भी इसी कारण इस दिन को मनाते हैं। हालाँकि इस त्यौहार का नाम अलग-अलग क्षेत्र में भिन्न-भिन्न होता है। दूसरे भारतीय त्यौहारों की तरह बैसाखी भी लोगों को एकजुट करता है। सभाएं आयोजित की जाती हैं, मंदिरों और गुरुद्वारों को रोशनी और फूलों से सजाया जाता है, लोग जातीय परिधान की पोशाक पहनते हैं और अच्छे भोजन का आनंद उठाते हैं!और इस खुशी के अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चो ने ढोल नगाडो की थाप पर भांगडा किया।और इसी के साथ डारेक्टर श्रीमती चारु भारद्वाज एवं कॉ – कोर्डिनेटर श्रीमती साक्षी बक्शी ने बताया की अम्बेडकर जयन्ती या भीम जयन्ती डॉ. भीमराव आम्बेडकर जिन्हें डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है, इनका जन्म दिन १४ अप्रैल को पर्व के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है।इस दिन को श्समानता दिवसश् और श्ज्ञान दिवसश् के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अम्बेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। अम्बेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। अम्बेडकर की पहली जयन्ती सदाशिव रणपिसे इन्होंने १४ अप्रैल १९२८ में पुणे नगर में मनाई थी। रणपिसे अम्बेडकर के अनुयायी थे। उन्होंने अम्बेडकर जयन्ती की प्रथा शुरू की और भीम जयन्ती के अवसरों पर बाबा साहेब की प्रतिमा हाथी के अम्बारी में रखकर रथसे, ऊँट के उपर कई मिरवणुक निकाली थी।इस विशेष कार्यक्रम मे सभी शिक्षकाओ( अरुणा, सिमरन, श्वेता, पल्लवी, सना, ऐश्वर्य, जूही, स्नेहा, तान्या) ने अपना पूर्ण योगदान दिया।
जयंती और बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मदर्स प्राइड स्कूल में बैसाखी पर्व एवं डा. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े हर्षोलस से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक डॉ रिंकू एस गोयल ने डॉ भीमराव आंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला और सबको बैसाखी की शुभकामनाएँ दीं । स्कूल की शिक्षिकाओं ने बैसाखी पर्व के महत्व को बड़े ही सुंदर शब्दों में कहा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने भंगड़ा, गिद्दा व एकल नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। स्कूल की निदेशक डॉ रिंकू एस गोयल ने डॉ. अंबेडकर जी को याद किया और कहा कि आज के समय में उनके विचार को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
सैन महाराज की जयन्ति मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सैन समाज द्वारा शनिधाम के सामने सैन धर्मशाला मे सैन जी महाराज की जयन्ति मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैन समाज समिति के अध्यक्ष मास्टर उदल सिंह ने की तथा संचालन मास्टर रविन्द्र ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे मा.भोपाल सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर राजपाल सिंह बडौत एवं विरेन्द्र सिंह ने समाज को शिक्षित एवं संगठित करने पर बल दिया। इस दौरान सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम मे भंडारे का आयोजन किया गया।
टिकटार्थी चुनाव नजदीक आते ही हुए सक्रिय
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही जनपद सहित प्रदेशभर मे राजनैतिक गलियारों मे हलचल मच गई है। विभिन्न राजनैतिक दलो में टिकटार्थियों की एक लम्बी फेहरिस्त है। हर कोई अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। कोई जातीय समीकरण के आधार पर तो कोई क्षेत्र मे अपनी विशेष पहचान पकड व सेवा कार्यो का हवाला देते हुए खुद को एक बेहतर टिकटार्थी बता रहा है। हालाकि अभी सब दलो ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नही की है। परन्तु इसके बावजूद नगर निकाय चुनाव में ताल ठोकने के लिए लगभग सभी दलों मे कई-कई टिकटार्थी हैं जो टिकट की आस लिए दिल्ली-लखनउ के चक्कर काट रहे हैं तथा नेताओं की गणेश परिक्रमा मे लगे हैं। राजनैतिक पंडितो का मानना है कि आजकल मे सभी दल अपने पत्ते खोल देंगे तथा बहुत जल्द नगर पालिका परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। हर व्यक्ति कोई ना कोई जुगत भिडाकर टिकट झटकने के चक्कर मे है। कई प्रत्याशी नगर िनिकाय चुनाव को लेकर 99 के फेर मे हैं।
वहीं दूसरी और विभिन्न राजनैतिक दलों के बडे नेता सम्भावित टिकटार्थियों के इस घमासान मे फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। पार्टी के बडे नेताओं की मौजूदगी मे टिकट वितरण को लेकर लगातार मंत्रणा जारी है। तथा पूरी गहनता से टिकट की घोषणा के लिए विचार चल रहा है।
भाजपा नेता कुशपुरी ने खरीदा पर्चा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के टिकटार्थियो में घमासान मचा हुआ है। हर कोई अपना पक्ष मजबूत बताते हुए दावेदारी ठोक रहा है। चुनामी माहौल की उहापोह के बीच भाजप नेता कुशपुरी ने आज दोपहर के वक्त कलैक्टै्रट पहुंच कर चेयरमैन प्रत्याशी के हेतु पर्चा खरीदा। भाजपा नेता कुशपुरी द्वारा अपनी पत्नी के लिए चेयरमैन पद हेतु पर्चा खरीदा जाना राजनैतिक गलियारे मे चर्चा का विषय बन गया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता स. सुखदर्शन िंसंह, उद्यमी अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।
संविधान रचियता को सपाईयों ने किया याद
अम्बेडकर जयंती पर सपाइयों का संविधान रक्षा का संकल्प
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सपा कार्यालय पर आयोजित संविधान रचियता बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान देकर सभी जातियों वर्गों के अधिकार सुरक्षित करने के साथ देश को मजबूत लोकतन्त्र दिया।बाबा भीमराव अंबेडकर के इन महान कार्यो को हमेशा याद करते हुए सपा को संविधान बचाने लोकतंत्र को मजबूत रखने का संकल्प पूरा करना है।
सपा के नगर निकाय प्रभारी राकेश शर्मा व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि जिस तरह मुजफ्फरनगर में ६ में से ५ विधानसभा पर सपा गठबंधन ने जीत हासिल कर अपनी मजबूत ताकत का अहसास भाजपा को कराया उसी तरह का प्रदर्शन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर चुनाव में दोहराया जाकर जनपद में भाजपा की कमजोरी की पोल खोली जाएगी।
सपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी व महानगर महासचिव सलीम मलिक ने कहा कि सपा के निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ताओ की एकजुटता से निकाय चुनाव में सपा रालोद गठबंधन बड़ी जीत दर्ज कराने जा रहा है।
अम्बेडकर जयंती के साथ सपा कार्यालय पर मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नवमनोनित सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी,सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत व महानगर महासचिव सलीम मलिक का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष वे लोकसभा प्रभारी गाजियाबाद प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर मुजफ्फरनगर लोक सभा के सह प्रभारी हाजी लियाकत अली सहारनपुर वह मेरठ के सह लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री राजकुमार यादव सपा नेता वसी अंसारी एडवोकेट,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी सपा नेता साजिद हसन,शौकत अंसारी, ब्रजराज सैनी,फिरोज अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी,आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ आबिद,पवन बंसल,सतेंद्र त्यागी, हाजी इकबाल,अलीशेर अंसारी,शमशेर मलिक, डॉ इसरार अल्वी,पवन पाल,हसीब राणा, वीरेंद्र तेजियांन,डॉ नूरहसन सलमानी,अन्नू कुरैशी, रागिब कुरेशी, विनीत मेहरा,श्रीमती कमलेश, दीपक गम्भीर,सत्तार मंसूरी सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद शाखा समृद्धि की महिला सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन होटल रेडिएंट इन में किया गया जिसका आयोजन महिला संयोजिका डॉ पारुल जैन द्वारा किया गया । कार्यक्रम चेयरमैन श्रीमती अनुपमा कर्णवाल द्वारा सभी महिलाओं का स्वागत किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति समृद्धि शाखा की महिलाओं का योगदान सुनिश्चित करना था। सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और समाज के उत्थान के लिए अपना योगदान देने की पेशकश की जो महिला जिस कार्य में निपुण है जैसे जिन्हें सिलाई , कढ़ाई , बुनाई या अन्य कार्य आते हैं उन्होंने समाज के गरीब तबके एवं स्कूल की लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के लिए अपने विद्या सिखाने की पेशकश की । कार्यक्रम चेयरमैन श्रीमती नीतू जैन ने समृद्धि शाखा से इस सत्र में जुड़े नए सदस्यों निशा रोहाल, प्रीति गर्ग, सोनम अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, नीरज त्यागी , बिंदू राठी, सुनैना का स्वागत किया। कार्यक्रम सफल बनाने में स्वीटी बंसल, अंजू मित्तल, मानसी वर्मा, प्रतिभा बंसल, नीरा सिंघल, मीनाक्षी, टीना अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल का योगदान रहा। कार्यक्रम में अनुराधा मित्तल, सुषमा गर्ग, शिप्रा गुप्ता, चेतना सेठी , रुचि गर्ग, अंजू शर्मा, सुमन अग्रवाल, अर्चना बंसल, शालिनी तायल, राधिका अग्रवाल, सोनम, वर्षा अग्रवाल, दीपा अरोरा, रिचा गुप्ता, पारुल गुप्ता, उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के दौरान जलपान की भी व्यवस्था रही और महिलाओं ने गेम भी खेले। सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए शाखा अध्यक्ष डॉ प्रवेश कुमार एवं शाखा सचिव सीए मनीष बंसल ने महिला संयोजिका डॉ पारूल जैन और कार्यक्रम चेयरमैन श्रीमती अनुपमा कर्नवाल व श्रीमती नीतू जैन को बधाई दी।
छात्राएं मोबाइल से करें अब दुनिया मुठ्ठी मेंः बीना शर्मा
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज बेहडा सादात में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के बीच बीए व बीकॉम फाइनल की छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गये व छात्राओं को मोबाइल से मिलने वाली त्वरित जानकारियों के बारे में बताया गया तथा आपातकालीन स्थिति में प्रयोग में लाने वाले हैल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेविका बीना शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रा सोनिका ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य अतिथि बीना शर्मा ने छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित करते हुए कहा कि छात्राएं मोबाइल से पूरा विश्व अपनी मुठ्ठी में कर सकती है तथा इंटरनेट के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी पल भर में ले सकती है। छात्राएं लक्ष्य बनाकर मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलेगी। आज महिलाएं दुर्गम स्थानों पर रहकर कठिन परिस्थितियों में सेवाएं प्रदान कर रही है। लड़की होने का अर्थ डरना नहीं है। चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलें व समस्या का डटकर सामना करें।छात्राएं आपात कालीन स्थिति में स्वयं व दूसरों की मदद करने के लिए हैल्प लाइन नंबरों १०९०, १८१, १०९८ तथा ११२ का प्रयोग करे।
नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल ने कहा कि महिलाएं पूर्व में अनेक बाधाओं से घिरी रहती थी। शिक्षा के माध्यम से महिलाओं ने आज खुद को साबित कर दिखाया है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिया में हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक अमित कुमार पँवार, प्राचार्य पवन कुमार, समाजसेवी मौहम्मद अली, शिक्षिका सुमैय्या, मनोज कुमार, सुमन देवी, रोकी अंतल, सोनम चौधरी, अदिति, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने शातिर को दबोचा
सिखेडा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के निकट प्रवेक्षण तथा प्र०नि० धर्मेन्द्र कुमार थाना सिखेडा मु०नगर के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा तलाश वांछित अपराधी के दौरान चल रहे जिला अभियुक्त को मा० न्यायालय के आदेशों का पालन न करते हुए जनपद सीमा में धूमता हुआ मिला जिसको मुखबिर सूचना पर शीतला माता मंदिर कस्बा सिखेडा के पास से गिरफ्तार किया गया गिर०अभियुक्तगणों को समय से मा०न्यायालय पेश किया जायेगा। शातिर अजमल पुत्र अहसान उर्फ सानू निवासी ग्राम भण्डूरा थाना सिखेडा को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० लोकेश कुमार गौतम, का० हरिओम सिह, अर्जुन कुमार, जयवीर सिंह शामिल रहे।
15 व 16 को रीजनल कार्यशाला का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के आथित्य में भारत विकास परिषद की रीजनल कार्यशाला का आयोजन आगामी दिनांक १५,१६ अप्रैल २०२३ दिन शनिवार व रविवार को किया जा रहा है। जिसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। अधिवेशन का उद्देश्य है कि दायित्वधारियों में सेवा एवं संस्कार के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता हो तथा दायित्वधारियों को सक्षम बनाकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका का सफल निर्वहन करें।
भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत का रीजनल कार्यशाला कार्यक्रम दिनांक १५ व १६ अप्रैल २०२३ दिन शनिवार व रविवार को प्रातः १०.०० बजे से किंग्स विलाजऋ ७, मेरठ रोड मूलचंद रिसोर्ट के बगल में मुजफ्फरनगर में आयोजित होने जा रहा है,
इस कार्यशाला में एनसीआर १ रीजन के सभी ८ प्रान्तों के प्रांतीय कार्यकरणी सदस्य, रीजनल कार्यकरणी सदस्य व राष्ट्रिय मनोनित दायित्वधारी प्रतिभाग करेगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह संधू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील खेड़ा, राष्ट्रीय वित्त मंत्री महेश बाबू गुप्ता, एन सी. आर. -१ के रीजनल अध्यक्ष तरुण शर्मा, रीजनल महासचिव अनुराग दुबलिश का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। शासन के दिशा निर्देशन में आज दिनांक १४ अप्रैल २०२३ को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए तथा उनके योगदान को याद किया गया उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही।
डॉक्टर अंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है उनके दौर में उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा बेहद विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करने वाले बाबा साहेब ने स्कूल में भी भेदभाव का सामना किया। डॉक्टर अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है उनके विचार महिलाओं को पुरुषों के बराबर अल्पसंख्यक को और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हैं बाबा साहब भेदभाव के सख्त विरोधी थे तथा समानता की भावना पर विश्वास करते थे। आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर हमें उनके विचारों पर चलने का प्रण लेना चाहिए।


