Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अवैध शस्त्र बना रहे तीन लोगों को भारी मात्रा में शस्त्रों व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने हरसौली में एक मकान पर छापा मारकर वहां अवैध शस्त्र बना रहे तीन लोगों को भारी मात्रा में बने व अधबने शस्त्रों व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी देहात नेपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हरसौली निवासी वकील पुत्र असगर के मकान पर छापा मारा।

एसपी देहात ने बताया कि ने बताया वकील अपने साथियों लताफत व सादिक पुत्रगण नफीस के साथ मिलकर अवैध शस्त्र बना रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे, बंदूक, कच्चा माल व उपकरण बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस पकडे गये आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + three =