वैश्विक

डीएम ने भरी मीटिंग में सीएमओ को कहा ‘गधा’, कहा- ज़मीन में गाड़ दूंगा, खाल खींच लूँगा, बैठक छोड़कर चले गए सीएमओ, लिखी शिकायती चिट्ठी !

रायबरेली – उत्तर प्रदेश में ज़िले के आला अफसर अब इतने बेलगाम हो गए है कि उन्हें अब किसी की इज़्ज़त की कोई परवाह ही नहीं है चाहे वो उनके ज़िले में किसी अन्य विभाग के आला अफसर ही क्यों न हो।

मामला रायबरेली का है जहाँ के जिलाधिकारी ने भरी सभा में वहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ‘गधा’ तक कह दिया और तो और, उन्हें यहाँ तक चेतावनी दी है कि ज़मीन में गाड़ देंगे और उनकी खाल खींच लेंगे।

रायबरेली के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डा संजय कुमार शर्मा ने प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक को एक पत्र लिखकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की शिकायत की है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी पर आरोप लगाया है कि उन्होने भरी सभा में उनकी बेइज्जती की और अपमानसूचक शब्द कहे।

सीएमओ ने शिकायती पत्र में कहा है कि जिलाधिकारी ने शुक्रवार को नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई थी जिसमें सीडीओ अभिषेक गाेयल,एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर समेत अन्य आला अधिकारी शामिल थे।

बैठक में भोजन प्रभारी डॉ. मनोज शुक्ल शामिल नही हो सके थे क्योंकि वह अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज कराने छुट्टी पर थे जिसे उन्होने मंजूरी दी थी।

डा शुक्ल को छुट्टी देने से श्री श्रीवास्तव भड़क गये और उन्होंने सीएमओ को गधा कहा और कहा कि ” तुम्हारी खाल खींच लूंगा, जमीन में गाड़ दूंगा।” भरी सभा में डीएम के दुर्व्यवहार से उनकी तबीयत बिगड गयी और वह बाहर चले आये। सीएमओ ने मामले की जांच और डाक्टरों का सम्मान बचाने की गुहार लगायी है।

पढ़े मुख्य चिकित्सा अधिकारी का शिकायती पत्र जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है-

Patra11 Min |

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =