शर्मनाक : लखीमपुर में कपड़े उतारकर नाचते हुए दिखे आबकारी कर्मी, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में आबकारी विभाग के कर्मचारी पद की गरिमा भूलकर नशे में झूमते दिखाई दिए।कार्यालय परिसर में अर्धनग्न होकर कदम से कदम थिरकाते हुए जमकर ठुमके लगाए।
#यूपी के लखीमपुर खीरी में आबकारी विभाग के कर्मचारियों का देर रात आबकारी कार्यालय में डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
Posted by News & Feature Network: Regional News on Saturday, September 5, 2020
जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कपड़े उतारकर नाचते हुए इस वीडियो से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, आबकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों में एक कर्मचारी का कुछ दिन पूर्व जन्मदिन था। इस मौके पर दावत का आयोजन रखा गया।
जिसमें डीजे सहित कई प्रकार की व्यवस्था थी। काफी रात तक चले मेहमानों की आवाजाही के बीच कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों ने जमकर डांस किया।
वायरल वीडियो में आबकारी कर्मचारी अर्धनग्न होकर नशे में झूम रहे हैं। जिन्हें न तो किसी कार्रवाई का भय है न ही पद की गरिमा का डर है।
