Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव जडौदा में युवक की करंट से दर्दनाक मौत, हाईवे जाम, जमकर हंगामा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जडौदा में 11 हजारी बिजली की लाईन पर काम कर रहे लाईनमैन के पुत्र की अचानक करंट आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद उत्तेजित सैंकडों ग्रामीणों ने जडौदा-नरा चौराहे पर जाम लगा दिया।

भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासनिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों ने हालात को संभाला।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी कय्यूम उर्फ नाजर बिजली के लाइनमैन पद पर संविदाकर्मी के रूप में काम करते है।

कुछ दिन से बीमारी के चलते वह अपने पुत्र 25 वर्षीय जुबेर को काम करने के लिए अपने साथ ले जाते थे। रविवार की सुबह करीब 7 बजे शटडाउन लेकर जुबेर जड़ौदा गुप्ता रिसोर्ट के पीछे खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे।

अचानक बिजली आ गई जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और सभी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

शव को नीचे उतारने के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेताओं, परिजनों तथा गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

हाईवे जाम की सूचना पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह, एसडीएम सदर, थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग रखी। पुलिस ने हाईवे पर जाम लगा रहे लोगों को वहां से हटाया, जिसके काफी देर बाद तक भी भीड मृतक के परिजनों को मुआवजे व सरकारी नौकरी की मांग लेकर अडी रही। बाद में अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 12 =