Muzaffarnagar News: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस लाइन का बढ़ा सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन को मिली अंतर्राष्ट्रीय ख्याति। बेहतर प्रबंधन, प्रशिक्षण, सेवाओं व सुविधाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) ने प्रदान किया आईएसओ-९००१ सर्टिफिकेट। अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन को आईएसओ-९००१ः२०१५ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया
जिससे मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन आईएसओ प्रमाणित पुलिस बन गई है। आईएसओ की टीम द्वारा जनपदीय पुलिस लाइन का बेहद बारीकी से निरीक्षण करने के बाद यह पाया कि संगठन के मानकों पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर खरी उतरती है जिस आधार पर टीम ने पुलिस लाइन को प्रमाणित किया है।
रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति
हॉक आई सर्टिफिकेशन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर को आईएसओ-९००१ः२०१५ प्रमाण पत्र प्रदान किया है। के मानकों पर खरा उतरने पर जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन को यह अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई है। आईएसओ की स्थापना २३ फरवरी १९४७ को हुई थी तथा इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में स्थित है। यह संगठन विभिन्न मानकों के अनुरूप किसी निकाय की विशिष्ट विशेषताओं का आंकलन करती है।
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन की विशेषताएं-
जनपदीय पुलिस लाइन को बेहतर प्रबंधन, प्रशिक्षण, सेवाएं व सुविधाओं के लिए आईएसओ-९००१ः२०१५ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में जिला प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित है जिसमें समय-समय पर विवेचकों/पुलिसकर्मियों को साइबर, सर्विलांस, महिला सम्बन्धी अपराधों व अन्य विषयों की ट्रेनिंग दी जाती है जिससे उनकी दक्षता व कार्यकुशलता बेहतर हो सके।
इसके साथ ही पुलिस लाइन में शारीरिक फिटनेस के लिए जिम, पौष्टिक भोजन के लिए कैफे, पुलिसकर्मियों के रहने के लिए साफ, सुंदर व मूलभूत सुविधाओं युक्त आदर्श बैरक, लाइब्रेरी, केन्टीन, बारबर शॉप, फैमिली पार्क, बच्चों के लिए किडस जोन आदि सुविधाएं मौजूद है। पुलिसकर्मियों व उनके परिवारजन को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपदवासियों को समय-समय पर साइबर अपराधों से बचाव, ट्रैफिक नियमों की जानकारी, अग्निदुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरुक किया जाता है।

