Muzaffarnagar News: अलविदा जुमे पर रोजेदारों ने मुल्क की शांति एवं अमन चैन की दुआ की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शांति पूर्ण तरीके से अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों ने मुल्क की शांति व अमन चैन की दुआ की। सभी मस्जिदों में रमजान महीने के आखिरी जुमे पर सफाई की गई। रमजान महीने के आखिरी जुमे के मौके पर सभी रोजेदारों ने अलविदा जुमे की नमाज में हिस्सा लिया
ईद को लेकर रोजेदारों में भारी उत्साह दिखाई दिया।पवित्र रमजान माह मे अलविदा जूमे की नमाज को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पालिका प्रशासन द्वारा अलविदा जूमे के मददेनजर विशेष तौर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों खासकर मस्जिद के समीप सफाई खास तौर पर साफ-सफाई की व्यवस्था करायी गई। पवित्र रमजान माह के आज अलविदा जुमे को नमाज को लेकर शहर की मस्जिदों में भीड़ रही।
प्रशासन ने भी जुमे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। शहर की मुस्लिम क्षेत्रों में दोपहर के समय अधिकतर बाजार बंद रहे। रमजान में अलविदा जुमे को लेकर मस्जिदों में नमाज पढ़ने को लेकर भारी भीड़ रही।इ
सके अलावा मस्जिद फक्करशाह, मस्जिद हौज वाली आबकारी रोड, मस्जिद हौज वाली लोहिया बाजार, लद्दावाला स्थित मस्जिद नबी करीब, मस्जिद लियाकत आबाद, मस्जिद बिलाल, मदीना मस्जिद, मस्जिद नबी करीम, मस्जिद शफी उल वरा रामपुरी, मस्जिद रथेडी वाली तहसील मार्केट, मस्जिद अहाता औलिया, मस्जिद इमली वाली में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी।

