Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चुनाव कार्यालयों के हुए उद्घाटन, जिताने के लिए स्थानीय लोगों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां तमाम प्रत्याशी अपना अपना प्रचार प्रसार जोरों पर कर रहे हैं तो वही भारतीय जनता पार्टी के पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार सहित अन्य सभासद पद के प्रत्याशी भी यहां जोरो शोरों से प्रचार प्रसार के साथ ही लोगों के आशीर्वाद प्राप्त कर रहें है।

जनपद मुजफ्फरनगर में लगातार जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशियों के द्वारा अपने अपने चुनाव प्रचार की गति भी तेज कर दी है उसी को लेकर द्वारकापुरी रोड पर वार्ड नंबर १६ से भाजपा प्रत्याशी विवेक गर्ग के कार्यालय का गत देर शाम शुभारंभ हुआ है।

चुनाव कार्यालय का यहां नगर निकाय प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप, भाजपा नेता देवराज त्यागी, भाजपा नेता सुखदर्शन बेदी, पंडित रामदेव, अशोक शर्मा, कार्तिक स्वरूप, भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा, राजीव शर्मा के द्वारा चुनावी कार्यालय का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया है । इस अवसर पर वार्ड १६ से भाजपा प्रत्याशी विवेक गर्ग के द्वारा सभी का फूल माला पहनाकर एवं पटका पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आये अतिथियों ने भी अपने अपने सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के तमाम सभासद एवं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को जिताने के लिए स्थानीय लोगों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की है।

यहां वक्ताओं ने कहा की इस बार भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सभासद चुनाव जीतकर नगरपालिका में पहुंच रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि इस बार नगर पालिका की चेयरमैन भाजपा की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप बनने जा रही है।
आप उन्हें अपार समर्थन देकर सफल बनाएं नगर निकाय प्रभारी ने कहा कि विवेक गर्ग पहले भी सभासद रह चुके हैं और उनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराए गए है इस बार भी वह अपनी जीत दर्ज कराएंगे इसलिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है।

वही विवेक गर्ग के द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे और वह लगातार डोर टू डोर जाकर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन की मांग रहे हैं। जिसमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा समर्थन मिल रहा है और वह भारी मतों से जीत दर्ज कर पुनः जनता के बीच पहुंचेंगे और जनता की सेवा करेंगे

उन्होंने कहा कि जो विकास के कार्य पहले रुक गए थे अब उन्हें आगे बढ़ाने का समय आ गया है। इस अवसर पर श्रीराम दरबार गुरु रामदेव जी, पंडित श्रीदत्त शर्मा, सुदर्शन सिंह बेदी, श्याम सिंह सैनी,अतुल सैनी, राजीव सिंह जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट गोपाल महेश्वरी, सचिन शर्मा, अतुल, अमित बॉबी, सुभाष गोयल उद्योगपति, मनीष चौधरी, महामंत्री नवीन मंडी व्यापार संगठन, प्रणे चौधरी, केशव महेश्वरी, चंद्र मोहन जैन सीमेंट वाले, सुधीर काकरान, अशोक शर्मा पंजाब नेशनल बैंक वाले, राकेश शर्मा, विकास शर्मा, मनोज द्वारकापुरी वाले सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 3 =