वैश्विक

Nepal: काठमांडू के आसमान में फ्लाई प्लेन के एक इंजन में आग, आपातकालीन लैंडिंग

Nepal त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद सोमवार को दुबई के एक फ्लाई प्लेन के एक इंजन में आग लग गई. इसकी सूचना के बाद हड़कंप मच गया. बताया गया है कि दुबई की ओर जा रहा विमान वापस लौट आया और हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, थोड़ी देर बाद ही नेपाल के पर्यटन मंत्री ने बताया कि विमान में अब सब कुछ ठीक है. विमान वापस दुबई के लिए रवाना हो गया है.

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुबई के फ्लाई विमान के एक इंजन में आग लग गई. इस सूचना के बाद हवाई अड्डे पर दमकल की गाड़ियों को अलर्ट पर रखा गया. विमान में 50 नेपाली यात्रियों सहित करीब 169 लोग सवार बताए गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने काठमांडू के आसमान में विमान में आग लगते देखा है. फ्लाई दुबई के इस विमान में काठमांडू हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान ही आग लग गई. जानकारी मिलते ही विमान को काठमांडू हवाई अड्डे पर उतारने की कोशिशें शुरू कर दी गईं.

किसी भी हादसे की आशंका को देखते हुए हवाईअड्डे पर दमकल की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया था. हालांकि, थोड़ी देर बाद ही नेपाल के पर्यटन मंत्री ने बताया कि दुबई जा रहे विमान पर अब सब कुछ ठीक है. विमान दुबई के लिए रवाना हो गया है. सूत्रों के अनुसार विमान एफजेड576 ने एयरपोर्ट से रात 9:21 बजे उड़ान भरी थी. रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर विमान के एक इंजन में लपटें देखी गईं थीं.

इसके बाद विमान ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क किया और आपातकालीन लैंडिंग के लिए इजाजत मांगी. इसके बाद विमान को लैंड कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए. कुछ ही देर बाद पायलटों ने एयरपोर्ट से संपर्क किया और बताया कि विमान पर सभी सिस्टम ठीक काम कर रहे हैं और वे विमान को दुबई की ओर ले जा रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + six =