फिल्मी चक्कर

Uorfi Javed: ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से एक रेस्टोरेंट में घुसने नहीं दिया

Uorfi Javed अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं और फिर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाता है। हालांकि अब उर्फी जावेद को इन ट्रोल्स से बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ता, वह अपने ऊपर कपड़ों का एक्सपेरिमेंट करना चालू रखती हैं, और फिर ऐसे कपड़े पहन मुम्बई की सड़कों पर घूमती हैं कि देखने वालों के कान खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करते हुए उर्फी के पोस्ट पर ऐसा भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं, जिसका रिप्लाई भी कई बार देते उर्फी दिखाई देती हैं।

एक तरह जहां उर्फी अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से खूब नाम कमा रहीं हैं वहीं दूसरी ओर उनका ये फैशन सेंस उनके लिए मुसीबत बनाता जा रहा है। दरअसल हाल ही में उर्फी के साथ ऐसा हादसा हो गया है, जिसका जिक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है। दरअसल उर्फी को उनके ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से एक रेस्टोरेंट में घुसने नहीं दिया, जिसकी वजह से उन्होंने अब एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए उर्फी ने अपनी भड़ास निकाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “क्या ये सच मूच 21वीं सेंच्युअरी है? मुंबई। मुझे एक एक रेस्टोरेंट में जाने से रोका गया। ये ठीक है कि आप मेरी फैशन चॉइस से सहमत नहीं होते हैं, लेकिन इसके लिए मुझे अलग से ट्रीट करने की जरूरत नहीं है। और अगर ट्रीट कर रहे हो तो इसे कुबूल करो। ऐसे घटिया रीजन मत दो।” इसके बाद उन्होंने जोमैटो को टैग कर इस मामले को देखने के लिए कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =