शाहजहांपुर ARTO आफिस में टीम का छापा,कर्मचारी के पास से 4 लाख की नगदी बरामद
शाहजहांपुर – UP / काफी वर्षों से कोर्ट कचहरी की तरह अपनी सीट डालकर जमें बैठे सक्रिय दलाल । ARTO कार्यालय में । तथा शासन प्रशासन को ARTO कार्यालय में दलाली व दलाल के बगैर कार्य न होने की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुये बिजलेन्स टीम व पुलिस अधीक्षक की टीम ने ARTO कार्यालय में मारा छापा तथा पकडे कई दर्जन दलाल ।
एआरटीओ दफ्तर में एसपी और बरेली की सतर्कता टीम ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मारा छापा। आनलाईन प्रकिया को ताक पर रखकर लोगों से जमकर हो रही थी अवैध वसूली। एआरटीओ के नाम पर दलाल कर रहे थे अवैध वसूली।
ARTO आफिस में टीम का छापा,कर्मचारी के पास से 4 लाख की नगदी बरामद, शाहजहांपुर प्रशासन को दलाल के बगैर कार्य न होने की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुये बिजलेन्स टीम व @shahjahanpurpol पुलिस अधीक्षक की टीम ने ARTO कार्यालय में मारा छापा तथा पकडे कई दर्जन दलाल । pic.twitter.com/6RZzEectBB
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 11, 2020
दलालों के बगैर एआरटीओ आफिस में नही होता है कोई काम। आनलाईन फार्म जमा करने के बाद भी एआरटीओ आफिस में देना पड़ती है रिश्वत। कई लोगों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ। एआरटीओ आफिस में भ्रष्टाचार की सीएम से की गई थी शिकायत।
सूत्र छापेमार कार्यवाही में संयुक्त टीम ने एक सरकारी कर्मचारी के पास से 4 लाख रू० की नगदी सहित दो दर्जन से ज्यादा लोगों को पकडा। तथा पुलिस दलालों को पकड पर ले गयी । कुछ लोग अपने काम से कार्यालय गये थे
जिससे पूछताछ कर कुछ लोगों को छोड दिया गया है । कर्मचारी के पास से 4 लाख रू० की नगदी बरामद होना तथा दलालों को पकडा जाना ARTO कार्यालय में ब्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोलने की गवाही व्यान करने के पुख्ता सबूत प्रतीत हो रहे हैं ।
अब देखना है कि ARTO कार्यालय में दलालो, व भ्रष्टाचार पर रोक लग पायेगी या कुछ दिन बीत जाने के बाद फिर वही काम पुराने ढर्रे पर लौट आयेंगे ।
ऐसे छापामार कार्यवाही रोड पर वाहन चेकिंग व चालान के समय शासन प्रशासन द्वारा भी समय-२ पर होनी चाहिये । कि कितने चालान ऑनलाइन हुये है कितने नगद । और चालान करता के पास चालान करने से पहले कितनी नगद धन राशि पहले से मौजूद थी ।
