News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

दो शराब तस्कर गिरफ्तार
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निकाय चुनाव मद्देनजर एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में अलावलपुर चौकी प्रभारी शिव सिंह नागर व कस्बा इंचार्ज संजय आर्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत चरथावल कस्बे के गांधी इंटर कॉलिज रोहाना रॉड पर चेकिंग के दौरान थाना चरथावल पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद शराब की तस्करी करने वाले २ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक फरार हो गया जिनके कब्जे से लाखों रुपए की २२ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, हथियार और गाड़ी बरामद की गई।पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाशों की पहचान दीपक पुत्र जगमाल सिंह निवासी कबासी बरारा, अम्बाला हरियाणा,कमलजीत पुत्र दानवीर निवासी सुडेल, फरकपुर यमुनागनगर हरियाणा और अंकेश निवासी चरथावल है।

 

सभासद प्रत्याशी राजीव शर्मा के चुनावी कार्यालय का मंत्री ने किया उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मुजफ्फरनगर में नगर निकाय चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान आज उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वार्ड २५ के सभासद पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया है। बता दे राजीव शर्मा पूर्व में भी यहां से सभासद रह चुके हैं और क्षेत्र में तमाम विकास कार्य भी करा चुके हैं चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए बताया कि जो विकास कार्य पहले रुक गए थे वह अब आगे बढ़ाए जाएंगे क्षेत्र की पेयजल व्यवस्थाओं के साथ ही बिजली और सड़कें ,पानी की निकासी, हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।
नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को राजीव शर्मा द्वारा ही सर्वप्रथम उठाया गया था उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में वोट कर उन्हें वह नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीनाक्षी शुरू को भी अवश्य बताएं ताकि वार्ड सहित नगर क्षेत्र का समूचा विकास हो सके। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के कार्यालय उद्घाटन के दौरान यहां यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे यहां कपिल देव अग्रवाल द्वारा चर्चित गीत गाकर सबका मन मोह लिया। क्षेत्र की जनता ने भी अपने क्षेत्रीय सभासद और सदर विधायक एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को आश्वस्त किया की एक-एक घर से वोट भारतीय जनता पार्टी के पाले में ही जाएगी और निश्चित ही क्षेत्र के सभासद सहित पालिका अध्यक्ष की सीट पर मीनाक्षी शुरू को बैठाया जाएगा।।

 

मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर अध्यक्ष पद हेतू भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में अनिल आनन्द द्वारा भगतसिंह रोड़ घासमंडी में राजन सिलाई मशीन वालों के यहां आयोजित कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के द्वारा सम्बोधित किया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता/क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं महिला टोली प्रमुख डॉ.तुलसी भारद्वाज, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती एकता गुप्ता, श्रीमती सुधाराज शर्मा, कृष्ण गोपाल मित्तल, कुलदीप गोयल, श्रीमोहन तायल सहित अनेकों भाजपा नेताओं ने अपने विचार रखे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से शलभ गुप्ता एडवोकेट, जनार्दन विश्वकर्मा, मनोज पांचाल, प्रदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनमोल जिन्दल, कपिल गुप्ता एडवोकेट, प्रमोद गुप्ता, अजय गुप्ता, सुनील वर्मा,लोकेश वर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण,पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं सहित अनेकों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

 

लवली शर्मा ने डोर टू डोर किया जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगरपालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड रही सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नि लवली शर्मा ने जन सम्पर्क अभियान के तहत आज सुबह शहर के रूडकी रोड स्थित जसवन्तपुरी, कच्ची सडक, केवलपुरी,गंगारामपुरा, मल्हुपूरा आदि विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर मतदान की अपील की। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा के साथ पंडित देवदत्त शर्मा, अमलेश शर्मा, राकेश शर्मा, अमलेश शर्मा, बिटटू प्रधान,सीमा, सविता, पूनम, प्रतिभा आदि कई समर्थक मौजूद रहे।

 

स्वस्थ शरीर रखने के विषय में किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनता इंटर कॉलेज लच्छेडा मे सहज योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर रखने के विषय मे सभी छात्र-छात्राओ व शिक्षको को बताया गया । शासन के निर्देशानुसार जनता इंटर कॉलेज लच्छेडा मे सहज योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर रखने के विषय मे सभी छात्र-छात्राओ व शिक्षको को बताया गया। इसी क्रम मे बताया गया कि योग से हम अपने शरीर को कैसे स्वस्थ रख सकते है और साथ ही बताया कि योग कैसे हमारे शरीर मे परिवर्तन लाता है व योग का हमारे जीवन मे क्या महत्व है। इस अवसर पर सभी बच्चों को योग की सूक्ष्म क्रियाएं विनित द्वारा करायी गयी तथा इसका अनुभव भी प्राप्त कराया गया।

 

अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /चरथावल। थाना चरथावल पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी सफलता लगी जब पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की तलाशी एंव चौकिंग अभियान में लगी हुई थी। यहां पुलिस ने दो ऐसे शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जो हरियाणा राज्य से अवैध शराब लाकर यूपी के विभिन्न जनपदों में सप्लाई के काम में लगे हुए थे पुलिस अधिकारीयों ने बताया की नगर निकाय चुनाव के दौरान यह शराब जिले में खपाने की योजना थी जिसे पुलिस ने असफल कर दिया है। पुलिस ने इसका भंडाफोड़ करते हुए दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ ही अवैध असलेह जिंदा व् खोखा कारतूस सहित एक बोलेरो गाड़ी भी आरोपियों से बरामद की है पुलिस ने आज पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी चरथावल के कुशल नेतृत्व में दिनांक २६.०४.२०२३ संदिग्ध वाहनध्व्यक्तियों की चौकिंग एंव तलाशी अभियान के क्रम में थाना चरथावल पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है यहां मुढभेड़ के दौरान पुलिस ने ऐसे दो शातिर अपराधियों की धर पकड़ की है जो अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त थे । पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से २३ पेटी अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, एक बोलेरों कार सहित दो तमंचे व् कई जिन्दा व् खोका कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये है । पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछ ताछ में दीपक पुत्र जगमाल सिंह निवासी ग्राम कबासी थाना बराडा जिला अंबाला, हरियाणा, कमलजीत पुत्र दनवीर निवासी ग्राम सुडैल थाना फरकपुर जिला यमुनानगर, हरियाणा होना बताया है।पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी यह शराब हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में खरीद कर आसपास के जनपदों में महंगे दामों में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते थे लेकिन समय रहते पुलिस की नाकेबंदी में फंस गए और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में १. उपनिरीक्षक शिव सिंह नागर थाना चरथावल, कांस्टेबिल नितिन कुमार, सुखवीर सिंह, आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।।

 

परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया सम्मानितMuzaffarnagar News
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र की एक मात्र बालिकाओं की अग्रणी संस्था शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में संस्था में बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की पांच-पांच छात्राओं को विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। हाई स्कूल की नबिया पुत्री अब्दुल करीम प्रथम स्थान, अनअमता पुत्री साकिब द्वितीय स्थान,सरिता पुत्री नरोत्तम तृतीय स्थान,बुशरा पुत्री, सरफराज चतुर्थ स्थान तथा इकरा पुत्री आसिफ पंचम स्थान तथा इंटरमीडिएट की मुस्कान पुत्री फैय्याज प्रथम स्थान,मुस्कान पुत्री रामदयाल द्वितीय स्थान, शहरीन पुत्री शाहिद तृतीय स्थान तथा सानिया पुत्री उमर फारूक और नरगिस पुत्री साजिद अली चतुर्थ स्थान को संयुक्त रूप से संस्था प्रबंधक अरविन्द कुमार गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। सभी छात्राओं से जब भविष्य के विषय में यह पूछा गया कि वे आगे किस क्षेत्र में जाना चाहती है तो अधिकतर छात्राओं ने कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में जाकर समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रिंकी रानी,आदेश,शिवानी अरोरा अंजलि,ज्योति त्रिपाठी,ललिता शर्मा तथा पूजा पाल उपस्थित रही।

 

स्वीमिंग पुल का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आदर्श कालोनी लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल मे नवनिर्मित आधुनिक स्वीमिंगपुल का उदघाटन युवा समाजसेवी अमित प्रकाश एवं सुनैना प्रकाश ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.पीयूष गुप्ता ने बताया कि बडों के लिए ढाई फुट से 6 फुट तक पानी वाला स्वीमिंग पुल बनवाया गया है। जिसमें हाईजनिक पुल रोजाना बदला जायेगा। विद्यालय के बच्चो एवं नगर की जनता को तैराकी सिखाने के लिए दिल्ली से विशेष रूप से 6 कोच बुलाए गए हैं। ये कोच तैराकी कम्पीटिशन के लिए भी लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। स्वीमिंग पुल मे विद्यालय समय में केवल विद्यालय के बच्चे और बाद में नगर के आम लोगों के बच्चे इसमें तैराकी सीख सकेंगे। स्वीमिंग पुल का शुभारम्भ पंडित खुशीराम ने यज्ञ, हवन-पूजन के साथ कराया। इस अवसर पर मिनाक्षी, श्वेता बिन्दल, वंशिका अग्रवाल, चारू भारद्वाज, वरूण भण्डारी आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

 

योगासन के बारे में जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । लोगों के स्वास्थ्य के लिए प्रातः मधुर बेला पर समाजसेवी हरि ओम गुरु देव योगाचार्य भूतपूर्व सीनियर बॉडी बिल्डर ने कंपनी बाग में फव्वारे के निकट उपस्थित होकर योग एवं योगासन के बारे में विस्तार से बताया तीनों नाडियो के बारे में बताया कुछ आसन कराए गए जैसे स्ट्रैचिंग घुटने के आसन प्राणायाम मंडूकासन वज्रासन चक्रासन सर्वांगासन सूर्य नमस्कार शिशुपाल आसन पश्चिमोत्तानासन शवासन बहुत उत्तम तरीके से कराया गया तथा उनके लाभ किस किस बीमारी को रोकने में लाभ मिलता है यह विस्तार से बताया गया आज स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने हेतु रंजन बिल्लू भाई अजय गौड़ सोनू अशोक शर्मा राजेंद्र पाल महादेव सोनू गोयल अंकुश गर्ग अरविंद जैन अनिल धनकर राकेश दीवान भूषण त्यागी इलियास फैजान तथा और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे आगे क्रमशः यह क्लास और चलेगी जो भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ तथा योगा की बारीकियों को जानना चाहे वह स्वास्थ्य लाभ ले सकता है हरिओम शर्मा गुरु निस्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं समय प्रातः ५ बज कर ४५ मिनट से ६ः३० बजे तक का है।

 

कूडा डलाव घर बना परेशानी का सबब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कूकडा राजवाहा रोड पर बालाजी चौक पर धार्मिक स्थल होने के कारण नगरपालिका परिषद ने कूडे का डलाव बन्द करा दिया था। और पालिका प्रशासन ने वहां पर मार्निग वॉक पर आने वाले लोगों के लिए स्टील कुर्सियों के दो सैट रखवा दिए थे। लेकिन यह व्यवस्था कुछ ही दिन चल पायी और लोगो ने अब फिर से वहां कूडा डालना शुरू कर दिया है। जिससे स्थानीय निवासियों सहित अन्य लोगों को भी बेहद परेशानी हो रही है। दुर्गन्ध के कारण मार्निग वॉक पर आने वाले लोगों का जीना दुर्भर हो गया हैं और अब वे उन कुर्सियो का भी उपयोग नही कर पा रहे है। जिससे नगरपालिका परिषद के पैसे का अपव्यय हो रहा है। मजे की बात यह है कि कूडा उठाने वाले लोडरो ने कूडा उठाने के चक्कर मे उन कुर्सियों को भी बिस्मार कर दिया है। जिसके कारण वे मंहगी कुर्सियां बेकार हो गई है। नगर की आम जनता ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि वे इस और अविलम्ब ध्यान देकर डलाव घर पर कूडा डलवाना बन्द करें और टूटी हुई कुर्सियो की मरम्मत करायें।

 

गर्मी से बचने के लिए स्कूल को बैटरा व इर्न्वटर दियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर विशाल (कोड ३०७३२ डिस्ट्रिक्ट ३१००) द्वारा एक एक्साइड ड्न्वर्टर, दो एक्साइड बैटरी ट्रॉली सहित आज ग्रामीण अंचल गांव रामपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुर प्रथम में छात्र छात्राओं के लिए बिजली जाने पर गर्मी से बचने हेतु दिया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रो० अनिल प्रकाश जी असिस्टेंट गवर्नर ने कहा कि रोटरी विशाल समाज में विभिन्न सामाजिक कार्य समाज सेवा के रूप में हमेशा बढ़ चढ़कर सेवा करता आ रहा हे।
क्लब अध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने कहा कि रोटरी विशाल के सदस्य समाज सेवा के लिए हर समय तयार रहते है, उसी के अनुरूप आज ये भेंट दी गई। क्लब सचिव मनोज गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
स्कूल के प्रधान अध्यापक सुनील कुमार ने कहा की हमारी मांग अनुरूप आपने छात्र छात्राओं के उपयोग के लिए जो इन्वर्टर और बैट्री दी हे हम आपके सुक्रगुजार हे, भविष्य में हम इन्वर्टर बैटरी की पूर्ण देख भाल करके इसको सही प्रकार से रखेंगे।
इस अवसर पर रो० अनिल प्रकाश असिस्टेंट गवर्नर, अध्यक्ष रो० पवन कुमार गोयल, सचिव रो० मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष रो० नवीन सिंघल, बोर्ड मेंबर रो० संजय कर्णवाल, प्रोग्राम चेयरमैन रो० प्रदीप गोयल मौजूद रहे।

 

स्कूल में दी हीटवेव से बचाव की जानकारी
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कंपोजिट स्कूल हुसैनाबाद भनवाड़ा व प्राथमिक विद्यालय न० २ हुसैनाबाद हुसैनाबाद भनवाड़ा में हीटवेव के बारे में, बचाव व उपचार के बारे में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को बताया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार कंपोजिट स्कूल हुसैनाबाद भनवाड़ा व प्राथमिक विद्यालय नंबर २ हुसैनाबाद भनवाड़ा ,बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में खंड शिक्षा अधिकारी म श्रीमती किरण यादव के निर्देशन में हीट वेव के बारे में जागृत किया गया। कमपोजिट विद्यालय हुसैनाबाद भनवाड़ा व प्राथमिक विद्यालय नंबर २ हुसैनाबाद बभनवाड़ा के विद्यालयों में रिस्पेक्टिवली छात्र-छात्राएं अध्यापक व अध्यापिकाएं एवं अभिभावक गण उपस्थित थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनाबाद बनवाड़ा में स्कूल इंचार्ज श्रीमती गीतांजलि सिंह ने एवं प्राथमिक विद्यालय नंबर २ के इंचार्ज अध्यापक उर्वशी शर्मा ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को हीटवेव के बारे में विस्तार से बताया। लू से कैसे बचा जा सकता है, हीटवेव से प्रभावित लक्षणों के बारे में एवं प्रभाव को कम करने और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से बताया।

 

चौ. नरेश टिकैत का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एङ इमरान खान के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया । चौधरी नरेश टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहां की इस सरकार मे उत्पीडन बहुत ज्यादा हो रहा है ९९ फीसदी फर्जी मुकदमे अदालत मे जा रहे है किसानो को एकजुट होने की जरूरत है तथा किसानों को नकली दवाई बेची जा रही है इस ओर अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है ओर आपस मे भाईचारा बनाओं। विकास चौधरी, मौ.मुरसलीन, कादिर,मा.ओमपाल, आसमौ., जुबैर मलिक आदि शामिल रहे ।

 

दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कालेज में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर के स्काउट्स और छात्रों में जागरूकता रैली निकाली और जनमानस को आगामी ४ मई को होने वाले निकाय चुनावों में मतदान के प्रति जागरूक किया । विद्यालय के स्काउट प्रभारी अनिल कौशिक-प्रवक्ता, राहुल राणा- पीटीआई और शेरअफगन खान- स. अ. ने रैली का नेतृत्व किया । प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने झण्डी दिखाकर रैली को विद्यालय से रवाना किया।

 

परीक्षा फल रहा शत-प्रतिशत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा बी०ए० द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०ए० द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
खुशी मलिक ने ८७.६६ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर ईशा ने ८६ प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं तीसरे स्थान पर हया ने ८२.८० प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरान्वित किया। इस अवसर पर इन सभी छात्राओं को प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डीन डा० नवनीत वर्मा एवं विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल द्वारा बी०ए० की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सभी छात्र/छात्राओं ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया ।इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी शिक्षकों तथा छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दी और छात्र/छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर मानविकी संकाय से नीरज कुमार, सपना, गगनप्रीत कौर, विरेन्द्र कुमार, प्रियंका जैन, सोहन लाल, गरिमा कंसल, स्वेता सिंघल व सोनम आदि उपस्थित रहे एवं उन्होने छात्रध्छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

 

29 अप्रैल को होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा-2023 हेतु बैठक का आयोजन
सीएस, सीएलओ एवं बीईओ पूर्ण मनोयोग व निष्ठापूर्वक निर्विघ्न परीक्षा सम्पन्न करायेः गजेन्द्र कुमारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा (कक्षा ६) वर्ष-२०२३ की दिनांक २९ अप्रैल २०२३ (दिन शनिवार) को १० परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को शुचितापूर्वक, निर्विघ्न व सफलतापूर्वक संचालित कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समस्त केन्द्राध्यक्षों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों, सी०एल०ओ० एवं स्टाफ कर्मियों की एक अत्यावश्यक बैठक डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज, आर्य समाज रोड, मुजफ्फरनगर के मीटिंग हॉल में आज प्रातः ११ः०० बजे सम्पन्न हुई, जिसमें केन्द्राध्यक्षों का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित करने के साथ अगोपनीय सामग्री वितरण की गयी। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमन लता यादव, परीक्षा प्रभारी दलबीर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मुकेश भट्ट सहित परीक्षा केन्द्रों के समस्त प्रधानाचार्यगण, केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी व उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुये। मीटिंग का संचालन करते हुए परीक्षा प्रभारी दलबीर सिंह सहित प्राचार्या जे०एन०वी० ने परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अगोपनीय सामग्री आदि भी वितरित की। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने उपस्थित परीक्षा में संलग्न सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा-२०२३ (कक्षा-६) की दिनांक २९ अप्रैल २०२३ (दिन शनिवार) को १० परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को पूर्ण मनोयोग व निष्ठा के साथ शुचितापूर्वक, निर्विघ्न व सफलतापूर्वक संचालित करानी है। जे०एन०वी० की प्रवेश परीक्षा में परीक्षा केन्द्रों पर तैनात किये गये खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीएलओ व केन्द्राध्यक्ष एक टीम भावना के अनुरूप मिलकर आपस में ताल-मेल रखते हुए कार्य करेंगे। तीनों अधिकारी अपनी-अपनी रिपोर्ट देंगे। डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने कहा कि सीटिंग अरेन्जमेन्ट २४ की संख्या के हिसाब से होगा एवं प्रातः ११ः३० बजे तक ही केवल अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। सीएलओ, बीईओ व सीएस के अलावा अन्य सभी के लिए मोबाइल प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, सीटिंग अरेन्जमेन्ट, कोविड प्रोटोकॉल के लिए हेल्पडेस्क बनाने आदि की पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश के साथ ही ओएमआर शीट, बुकलेट एवं परीक्षा समाप्त होने पर उसकी सूचना देने के साथ सामग्री जमा करने में अत्यधिक समय न लगे आदि जानकारी प्रदान की। मीटिंग के समापन पर डीएवी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

जल संरक्षण पर प्रतियोगिता का आयोजन
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डी०ए०वी०इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर मे विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन जी के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के द्वारा जल संरक्षण पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।डी०ए०वी०इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर मे विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन जी के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के द्वारा जल संरक्षण पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया जिसमें नेहरू युवा केंद्र के एनवाईसी मोहित कुमार राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य मीनाक्षी विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन पुनीत कुमार शिवकुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

ट्रायल 29 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के अंडर १६ ट्रायल्स २९ अप्रैल को आयोजित होंगे।
उत्तर प्रदेश की अंडर १६ क्रिकेट टीम के चयन के लिए यह ट्रायल मैग स्पोर्ट्स अकादमी में सुबह ८ बजे से होगा।
मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार कुल इस साल २०२३ -२४० के लिए इस वर्ग में जनपद से ७१ खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराए है और जो खिलाड़ी पूर्व में पंजीकरण से वंचित रह गए हो वो भी ट्रायल से पूर्व अपना पंजीकरण करा कर भाग ले सकते है।ट्रायल से सम्बन्धित कोई भी जानकारी ट्रायल प्रभारी अरशद से संपर्क कर ली जा सकती है।

 

गोआश्रय स्थल किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गोआश्रय स्थल रोहाना खुर्द में भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गोआश्रय स्थल रोहाना खुर्द में भ्रमण किया गया। गो आश्रय स्थल पर भूसाग् हरा चारा व स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा मे मिला। भ्रमण के दौरान एक गोवंश अस्वस्थ स्थिति मे मिला जिसकी चिकित्सा की गई शेष गोवंश स्वस्थ पाएं गये। वर्मी कम्पोस्ट भी तैयार किया जा रहा है। साफ कृसफाई की भी उचित व्यवस्था मिली।

 

संचारी रोग से नियंत्रण को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज मे संचारी रोगो के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए विधार्थियो को शपथ दिलाई गयी। शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग नियन्त्रण एंव दस्तक अभियान के अंतर्गत दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज मे प्रार्थना सभा मे प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा जी के द्वारा सभी विधार्थियो को इस रोग से बचने के उपाय व नियन्त्रण के तरीके बताये गये। इसी क्रम मे विधार्थियो और शिक्षको को समाज के सभी जनमानस को इस रोग के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलायी गयी।

 

शिक्षक संकुल की मीटिंग आयोजित
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती किरण यादव की अध्यक्षता में बुढाना ब्लॉक के नोडल शिक्षक संकुल वह समस्त शिक्षक संकुल की मीटिंग का आयोजन। बीआरसी बुढाना पर ब्लॉक के नोडल शिक्षक संकुल वह समस्त शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव जी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। समस्त शिक्षक संकुल से यू डाइस प्लस, प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के नामांकन, किर्या योजना , एवं निपुण विद्यालय बनाने हेतु, सभी विषयों का फीडबैक लिया गया। सभी कार्य समय से पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। सभी शिक्षक संकुलो जुलाई तक अपने अपने विद्यालय निपुण बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मीटिंग में बीआरसी का समस्त सपोर्टिंग स्टाफ उपस्थित था।

 

आमजनमानस को आग से बचाव हेतु किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण खेत-खलिहान मे आग से बचाव हेतु आम जनमानस के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये । प्रशासन द्वारा वर्तमान ग्रीष्मकाल मे खेत-खलिहान मे लगने वाली आग को न्यून करने के उद्देश्य से जनमानस को निम्न सावधानियो का पालन करने की सलाह दी जाती है जिससे उन्हे अग्निकांड जैसी आपदाओ मे होने वाली पशुहानि, फसलहानि तथा जनहानि समस्याओ का सामना न करना पडे। इसी क्रम मे किसानो को अवगत कराया जाता है कि वह टांसफार्मर के नीचे का खेत को न्यूनतम रखे जिससे यदि चिंगारी निकलती है तो चिंगारी से लगी आग संपूर्ण खेत की फसल को प्रभावित न करे।इसी प्रकार जर्जर स्थिति मे खेतो मे लगे खम्भो व तारो के पास खेत ना रखे यदि ऐसा होता है तो स्थानीय विद्घ्युत उप केन्द्र अभियंता को सूचना देकर बदलवाने का कार्य करे। फसलो की कटाई के दौरान खेतो मे ध्रूमपान को पूर्णतः प्रतिबन्धित रखे अन्यथा कि स्थिति मे आग लगने का खतरा बढ सकता है। कृषको/जनमानस को अग्निकांड जैसी आपदाओ से बचने के लिए क्या करे क्या न करे के अंतर्गत किसानो को अवगत कराया जाता है कि वे फसलो को काटने के बाद उनके गठ्ठरो को एक साथ न रखकर अलगकृअलग रखना चाहिए जिससे संपूर्णआग पूरी फसल को नष्ट न कर सके। किसी भी तरह की आग लगने पर दूरभाष् नंबर ११२ पर संपर्क कर अग्निशमन को तुरंत सूचना दे एंव जिला आपदा कन्टोल सेन्टर के दूरभाष नंबर ०१३१-२४३६९१८ /९४१२२१००८० भी तत्काल सूचित करें।

 

पंजाब में हिंदू सिख भाईचारे को कायम करने वाले प्रकाश सिंह बादल थे राजनीति के कुशल खिलाड़ी
श्री बादल जी का निधन पंजाब ही नहीं पूरे देशवासियों के लिए दुखद सूचनाः मदन भैया
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल का निधन पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देशवासियों के लिए बहुत बड़ी दुखद सूचना है। उनके निधन से पंजाब की राजनीति में हुई रिक्ति की भरपाई होना निकट भविष्य में नजर नहीं आ रहा है। अकाली दल में उनकी कमी जरूर खलेगी। उनकी राजनीतिक सूझबूझ का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पंजाब में हिंदू सिख भाईचारे की नई नींव रखी और आपसी तनाव को जड़ मूल खत्म करने का काम किया। श्री बादल जी के अच्छे व्यवहार की वजह से सभी दलों में उनके चाहने वाले लोगों की कमी नहीं है। प्रकाश सिंह बादल जी पंजाब में सियासत की नई बयार लाए थे। प्रकाश सिंह बादल ने १९४७ में सबसे पहले सरपंच पद के चुनाव में जीत हासिल करके राजनीति में कदम रखा था। उस समय उन्हें सबसे कम उम्र के सरपंच बनने का खिताब मिला था। बाद में प्रकाश सिंह बादल जी को ३० मार्च २०१५ को पद्म विभूषण से खिताब से सम्मानित किया गया। प्रकाश सिंह बादल जी से मेरा विशेष जुड़ाव रहा और उनके राजनीतिक सफर से बहुत कुछ सीखने को मिला। श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत दुख पहुंचा है। बादल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार और पंजाब वासियों को दुख सहने की सामर्थ्य प्रदान करें।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =