Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अपनी बहन के घर आए हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या

मुजफ्फरनगर। अपनी बहन के घर आए हुए युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।

शहर कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कासमपुर निवासी जय प्रकाश पुत्र नत्थू सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री कमलेश का विवाह शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर काछोली में हुआ है।

पीड़ित ने बताया कि उसका पुत्र ३२ वर्षीय प्रीतम अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राजकुमार व आशीष घर में घुस आए और उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

मारपीट में आई चोटों से उसके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 19 =