युवक ने सिखेड़ा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर गोतखोरों की मदद से शव को नहर से निकलवा कब्जे में ले लिया।
मृतक युवक जानसठ थाना क्षेत्र के गांव काटका का रहने वाला बताया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिखेड़ा नहर में कुछ लोगों ने एक युवक को कूदते हुए देखा।
लोगों ने शोर मचा दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गौताखोरों की मदद से नहर में तलाश कराकर कूदे गये युवक को बाहर निकाल लिया
तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जानसठ थाना क्षेत्र के गांव काटका निवासी सुरेश पुत्र चतर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।
