Muzaffarnagar News: परेड की ली एसएसपी ने सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मे परेड की सलामी लेते हुए पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्नआउट को चेक किया गया तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।
परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई एवं अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा शस्त्रों को खुलवाकर उनके विषय में जानकारी ली गई। परेड निरीक्षण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यू०पी०-११२ की गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, क्राइम सीन किट, बॉडी बैग, प्राथमिक उपचार किट आदि को चेक किया गया।
तदोपरान्त द्वारा पुलिस लाइन स्थित बैरकों, स्नानघर, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया जिसमें द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा अंत में द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

