Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिंदी का हमारे जीवन में क्या महत्व है- प्रतियोगिता का आनलाइन आयोजन

राज एकेडमी शाहपुर में हिन्दी सप्ताहके अवसर पर हिंदी का हमारे जीवन में क्या महत्व है प्रतियोगिता का आन लाइन आयोजन किया गया।

जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा गीत,कविता, सुंदर रचना तथा मनभावन नारो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग किया। प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने इस सुंदर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी

और सभी छात्र छात्राओं को हिंदी भाषा अधिक से अधिक प्रयोग करने बल दिया।संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव जी ने कहा कि हिन्दी ही एक ऐसी भाषा है जो पढ़ने लिखने व बोलने में हम को अच्छी लगती है

और इसमें एक खूबी यह भी है कि यह अन्य भाषा को भी आसानी से अपने में आत्मसात कर लेती है।

संस्था प्रबन्धक अरविंद गुप्ता  ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है इस पर हमें गर्व होना चाहिए।इसलिए इसे मनाने के लिए हमें किसी विशेष दिन या सप्ताह की आवश्यकता नही होनी चाहिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =