Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तीन दिवसीय ओद्यौगिक दौरे का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज के बी0 फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा हिमालया वेलनेस कम्पनी, देहरादून में तीन दिवसीय ओद्यौगिक दौरे का आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर हिस्सा लेकर दवाईयों के उत्पादन, रख-रखाव व उनके प्रयोग की प्रयोगात्मक रूप से आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इस ओद्यौगिक दौरे में छात्र-छात्राओं ने इन्डस्ट्रियल विजिट प्रोजेक्ट के पाठयक्रम पर आधारित टेबलेट, सीरप, कॉस्मास्यूटीकल्स, न्यूट्रास्यूटिकल्स इत्यादि डोजेज फार्म को बनाने की प्रक्रियाओ को भली-भांति जाना और सीखा। इस ओद्यौगिक दौरे का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में दवाईयों के उत्पादन, रख-रखाव व उनके प्रयोग की व्यापक व प्रयोगात्मक रूप से जानकारी अर्जित करना था।

इस अवसर पर कालेज के निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने हिमालया वेलनेस कम्पनी, देहरादून के एम0डी0 डॉ0 एस0 फारूख को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह टूर यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम पर आधारित था जिसमें छात्र-छात्राओं ने इन्डस्ट्रियल लेवल पर दवाईयां बनती हुई देखकर अपने ज्ञान को बढाया व प्रोडक्शन की बारीकियां को समझा और बड़ी-बड़ी फार्मासयूटिकल्स कम्पनियों का दौरा कराने से कालेज का प्लेसमेंट भी बूस्ट होता होता है।

इस दौरे में बी0फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र सुप्रीया, प्रतीक्षा त्यागी, प्रीती, प्राची, मेघा, शिवानी, सलोनी, वंसिता, जीशान, अवि, वर्षित, अभिषेक, अंशुल, उज्जवल, दिशप, शुभम, शाहरूख, राकिब, दित्यम, देवांग, गुरदीप, अंकुश, निशांत जैन आदि रहे। यह जानकारी कॉलेज मीडिया प्रभारी  विमल कुमार  ने उपलब्ध करायी।इस दौरे को सफल बनाने में डा0 वैशाली सिंह, ईशान अग्रवाल, पोपिन कुमार, पल्लवी गौतम, सना जै़दी, आदि का अति महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + eight =