Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में भाजपाईयों ने निकाली बाइक रैली

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा की और से चेयरमैन पद प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन मे भाजपा द्वारा आज शहर के सरकूलर रोड स्थित जीआईसी के मैदान से बाईक रैली निकाली गई।

केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं भाजपा नेता गौरव स्वरूप की मौजूदगी मे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू हुई यह बाईक रैली शहर के विभिन्न बाजारों एवं मार्गो से होकर निकली। इस रैली मे भारी संख्या मे बाईक सवार युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क अभियान के अन्तिम दौर मे भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन मे पार्टी नेताओं द्वारा धुंआधार जनसम्पर्क किया जा रहा है।

एक और जहां प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप महिला कार्यकर्ताओ के साथ चुनाव प्रचार अभियान मे जुटी हैं। वहीं दूसरी और भाजपा नेता गौरव स्वरूप तथा प्रत्याशी समर्थक चुनाव प्रचार मे कुछ ही घन्टो का समय बाकी देख पूरी मशक्कत के साथ प्रचार मे लगे हैं।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मंत्री संजीव बालियान, प्रत्याशी पति गौरव स्वरूप हुए शामिल

इसी संदर्भ मे आज जीआईसी के मैदान से बाईक रैली निकाली गई। जो जीआईसी से शुरू होकर महावीर चौक, आर्यसमाज रोड, मेरठ रोड, शिव चौक, भगत सिंह रोड, आबकारी रोड, बकरा मार्किट, नावल्टी का चौराहा, चन्द्रा टाकीज चौक, अस्पताल चौराहा, शिव चौक, झांसी की रानी,पुराना भोपा अडडा आदि विभिन्न स्थानो से होकर निकली। इस दौरान युवा कार्यकर्ता अपने हाथो मे झण्डे लेकर नारेबाजी करते नजर आए।

इस बाईक रैली के दौरान कार्यकताओ एवं समर्थको मे अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। बाईक रैली का पार्टी के अन्य लोगों तथा समर्थको द्वारा मार्ग मे कई स्थानो पर स्वागत किया गया। बाईक रैली के दौरान कई जगह जाम की स्थिती बनी रही। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक तथा भारी संख्या मे युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 10 =