उत्तर प्रदेश

Meerut News: स्वास्थ्य महकमे में बड़ा खेल सामने आया, 90 पदों पर नियुक्ति की फर्जी सूची

Meerut News:  स्वास्थ्य महकमें में 90 पदों पर नियुक्ति की फर्जी सूची सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमें में खलबली मच गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने इस मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

मुख्य चिकत्साधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा उनके व्हाटसअप पर स्टाफ नर्स,सिस्टर ग्रेड-2 महिला व पुरुष पद पर नियुक्ति का दावा करते हुए दो पत्र भेजे थे। दोंनो पत्रों पर कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी,मेरठ लिखा है यही नही पत्रों पर उनके(मुख्य चिकित्साधिकारी) के जाली हस्ताक्षर भी हैं।

इनमें एक को सुधीर पुत्र सोहनवीर गांव वलीपुरा माजरा मुझेड़ा मीरापुर का नियुक्ति पत्र बताया गया है। सुधीर के नाम जारी इस पत्र में कहा गया है कि रिक्तियों के सापेक्ष कुल 90 पद भर लिये गये हैं। स्टाफ नर्स,सिस्टर ग्रेड-2 को प्रशिक्षण नियुक्ति तथा चतुर्थ श्रेणी उम्मीदवार को भी नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है। दूसरे फर्जी पत्र में कुल 29 अभ्यार्थियों व उनके पिता के नाम लिखे हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि विभाग में नर्स आदि पदों पर स्थायी नियुक्तियां शासन स्तर से होती हैं। पत्र देखने से किसी के द्वारा कूटरचित साजिश प्रतीत हो रही है,जो कि भोले-भाले युवक-युवतियों को झूठे नौकरी के झांसे में फंसाना प्रतीत हो रहा है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को घटना में स्वास्थ्य महकमें से ही जुड़े किसी व्यक्ति के शामिस होने की संभावना है। यह भी जाहिर है कि फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर युवाओं से ठगी की गई हैं। हालांकि अभी तक कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। लेकिन संभव हैं कि घटना का खुलासा होने के बाद सच्चाई सामने आने पर ठगी के शिकार युवा भी जरुर सामने आएंगे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21340 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 4 =