वैश्विक

Ukraine ने किया मां काली का अपमान, भारतीयों ने विदेश मंत्री से एक्शन लेने की मांग की

Ukraine  ने मां काली का अपमान किया है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मां काली का आपत्तिजनक फोटो ट्वीट किया. जिसे देखने के बाद भारतीयों का गुस्सा फूट पड़ा. सोशल मीडिया पर यूक्रेन की जमकर निंदा की जा रही है.

रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मां काली की एक तस्वीर शेयर की. जो काफी अपमानजनक है. फोटो पर भारतीयों ने नाराजगी जतायी है और विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक्शन लेने की मांग की है. सोशल मीडियो में भारतीयों ने यूक्रेन को जमकर लताड़ा. भारतीयों ने इस हरकत को यूक्रेन की घटिया मानसिकता बताया.

मां काली के अपमान पर यूक्रेन ने ट्वीट कर माफी मांगी है. यूक्रेन के विदेश मामलों के प्रथम उप मंत्री एमिन डेजेपर ने ट्वीट किया और लिखा, हमें यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के ट्वीट पर हिंदू देवी काली के अपमान पर खेद है. यूक्रेन और इसके लोग भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं.

मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर को लेकर यूक्रेन की भारी निंदा हो रही है. भारतीय लोगों ने यूक्रेन को इसके लिए जमकर लताड़ा है. सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की तीखी प्रतिक्रिया हा रही है. इधर लोगों के विरोध के बाद यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर हटा ली है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + nineteen =