News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चरथावल एव एसओजी टीम को मिली सफलता
अवैधशस्त्र फैक्ट्री जब्त, 6 शातिर किये गिरफ्तार
भारी मात्रा में बने व अधनबे शस्त्र तथा उपकरण किये बरामदMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना चरथावल पुलिस एवं एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री की गई जब्त किये तथा ०६ शस्त्र तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किये। कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये। जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं शस्त्र तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा खुसरोपुर रोड पर बन्द पडे भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०६ शस्त्र तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने/अधबने अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग स्थान बदल-बदल कर अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हैं व आस-पास के क्षेत्रो व जनपदों मे मांग के अनुसार ०५-१० हजार रूपये में अवैध शस्त्रों की सप्लाई करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगण इकबाल पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम तितावी, गोपाल पुत्र रूला निवासी ग्राम बढीवाला थाना छपार, सुभाष पुत्र कालूराम निवासी ग्राम शाहपुर, इरफान पुत्र इनाम निवासी ग्राम कैली थाना दौराला जनपद मेरठ, गोपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नंगला अजडी थाना फलावदा जनपद मेरठ, जयपाल पुत्र भरतू निवासी ग्राम नंगली थाना दौराला जनपद मेरठ शामिल रहे। जिसके कब्जे से २७ तमंचा मय ०५ जिंदा व १७ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा मय ०४ जिंदा व २० खोखा कारतूस १२ बोर, ०२ पौनिया .३१५ बोर, १३ अधबने पौने १२ बोर, ०७ अधबने पौने ३१५ बोर, २१ अधबने तमंचे ३१५ बोर, ६२ अधबने तमंचे १२ बोर, ०१ हीरो स्पलेण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ एएल ८१३१, ०१ स्पलेण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १९ जे १८२६ अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों का विवरण- १०२ छोटे बडे लोहे के गुटके, ०९ अधबने तमंचे की बोडी, ९० तमंचे की बोडी की पत्ति, ९९ स्प्रींग, १२ रिपट रोर्ड, १४ पीली धातु की पत्ति, ०९ लोहे की छोटी बडी पत्ति, ३२ छोटी बडी नाल लोहा १२ बोर, ९० नाल लोहा छोटी बडी ३१५ बोर, अधबने ट्रेगर व हैमर, ८० पट पेच, २५० लकडी की चाप, ३ सिंकन्जे, २० लोहा काटने के ब्लेड,०१ ब्रुश ०४ इंच, ०७ छोटी बडी लोहे की छैनी, ६० लोहे की डिब्बी,०२ कम्पास, ०९ छोटी-बडी लोहे की रेती, ०१ डिब्बी बैल्डिंग रोड, ०३ पेच, ०१ प्लास, ०१ डिब्बी छोटे बडे बरमे, ०१ हथौडा, ०४ छोटी दृबडी लोहा काटने की आरी, ०१ इंचीटेप, ०२ लोहे के हैडिंल, ०१ गुनिया, ०२ गैस कटर नोजिल, ०१ लोहे की ठीया, ०३ हैण्ड ग्राण्डर, ०१ हैण्ड ड्रील मशीन बिजली, १० पीस लोहे की सरिया के टूकडे, ७० लकडी के गुटक, ४० ग्राण्डर के पत्थर घिसाई वाले, ०१ बल्ब मय होल्डर व तार, ०१ बल्ब स्टेण्ड, ०१ एमरजेन्सी लाईट, ०१ पावर ड्रील मशीन, ०१ हाथ वाली ड्रील मशीन, ०१ बैल्डिंग मशीन, ५०- ६० मीटर केबिल, ०१ पाईप कटर मशीन आदि बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, व०उ०नि० रेशमपाल सिंह, उ०नि० कौशल गुप्ता, संजय कुमार, नितिन कुमार, प्रवेश कुमार, कर्मवीर सिंह, है. कां. महेंद्र सिंह, विनित कुमार, देवदर्शन, सचिन कुमार थाना चरथावल, है०का० वकार, कुलवन्त, कपिल तेवतिया, प्रशान्त कुमार, जितेंद्र कुमार एसओजी टीम, कां. अलीम एसओजी टीम, कां. संतोष कुमार थाना चरथावल मौजूद रहे।

 

मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
गली मौहल्लों में भरा पानी, बारिश से भीगा गेहूंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं लगातार बारिश से शहर की अधिकाशं सड़कों पर पानी भर गया कई मौहल्लों में तो घरों में भी पानी घुस गया जहां मौहल्लेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। खेतों में कटा गेहूं थ्रेसर में निकलने से पहले ही भीग गया। मंगलवार सुबह हुई बारिश ३५ मिलीमीटर दर्ज की गई। यहां की आर्द्रता १००प्रतिशत पर पहुंच गई और पारा गिरकर २ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। बारिश के चलते कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
पिछले ३ दिनों से तेज हवा और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को खुशगवार बनाया हुआ है। बारिश के चलते वातावरण का तापमान ठंडा हो रहा है। सोमवार सुबह का तापमान १९.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात से हो रही बारिश के चलते सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह का तापमान १८ डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश ने किसानों की मुश्किलों में बढ़ोतरी कर दी।
खेतों में पड़ा गेहूं खराब होने की कगार पर
गेहूं की फसल पक कर तैयार है। अधिकतर किसान अपनी फसल काट चुके हैं और गेहूं खेतों में थ्रेसिंग के लिए पड़ा हुआ है। सोमवार और मंगलवार को बारिश के चलते खेतों में पड़ा गेहूं भीग गया। किसानों को गेहूं बारिश के पानी से बचाने के लिए अलग से व्यवस्था करनी पड़ी। जिससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को ३५ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को बारिश का आंकड़ा १६.८ मिली मीटर पर ही पहुंच पाया था। बारिश से बागवानों को काफी लाभ होने की उम्मीद है। बारिश के चलते आम की फसल धूल रही है। गन्ना किसानों को भी लाभ की आशा है। देर रात से ही हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मंगलवार सुबह आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते ठप हुई ग्रामीण इलाकों की बिजली
३ दिन से तेज हवा और बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली प्रभावित हुई है। हवा और बारिश के चलते दर्जनों बिजली घर से आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण विद्युत लाइने टूट गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पेट्रोलिंग कर लाइने ठीक कर आपूर्ति बहाल किए जाने की बात कही है।

 

कान्हा गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कान्हा गोआश्रय स्थल सिसौली पशुधन प्रसार अधिकारी रविंदर द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार कान्हा गोआश्रय स्थल सिसौली पशुधन प्रसार अधिकारी रविंदर द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसके दौरान ०२ गोवंश बीमार पाये गये जिनको उचित उपचार दिया गया। गौवंश को बैलेंस राशन देने हेतु निर्देशित किया गया। हरे चारे व भूसे की उचित व्यवस्था मिली।

 

कूकडा मंडी स्थित स्ट्रांग रुम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधीनस्थों को दिये आवश्यक निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन-२०२३ के दृष्टिगत कूकडा मंडी मे बनाये गये स्ट्रांग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेटिंग सहित आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दियें।
कूकडा मंडी स्थल से मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण एवं उनकी मतदेय स्थ्लों के लिए रवानगी की जायेगी, जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को बैरिकेटिंग, बैठने हेतु कुर्सी मेज की व्यवस्था के अतिरिक्त बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखतें हुए आवश्यक व्यवस्था करायी जाये ताकि किसी भी मतदान कर्मी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडें। निरीक्षण के दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासनध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिलाधिकारी सदर परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ लगभग 11 घंटे बाद आया काबू
शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पेड़ पर चढ़े तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने ११ घंटे तक अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद विभागीय अधिकारी तेंदुए को पकड़ सके। जिसके बाद उसे पिंजरे में कैद कर शिवालिक पहाड़ियों के सुरक्षित वन में ले जाकर छोड़ा गया।
थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव दाहखेड़ी के जंगल में एक तेंदुआ उतर आया। लोगों ने तेंदुए को जंगल में खुले घूमते देखा तो कुतूहल की स्थिति बन गई। जानकारी पर आसपास गांव के लोग भी तेंदुआ देखने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। लोगों के शोर और एकत्र होती भीड़ को देखकर चीता घबरा गया और पॉपुलर के पेड़ पर चढ़ गया।
करीब ४० फीट ऊंची चोटी पर चढ़ गया तेंदुआ
धीरे-धीरे चीते को देखने वाले लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। गांव दाह खेड़ी में जोली मार्ग पर एक किसान के खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ पर तेंदुआ घबराकर करीब ४० फीट ऊंची चोटी पर चढ गया। भीड़ एकत्र होने की सूचना मिली तो थाना सिखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई जिसके बाद एक टीम का गठन कर उसे पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
११ घंटे तक चला विशेष अभियान
डिप्टी रेंजर कुलदीप सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने ११ घंटे तक विशेष अभियान चलाकर रात करीब १२ः०० बजे तेंदुए को पकड़ लिया। तेंदुए को एक पिंजरे में कैद कर शिवालिक की पहाड़ियों में ले जाकर छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित वन क्षेत्र तेंदुए के लिए सुरक्षित माना जाता है।

 

 

स्कूल-कॉलेजों में निकाय चुनाव के मद्देनजर 2 दिन का अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएम ने निकाय चुनाव के मद्देनजर शहरी क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों में ३ और जिले भर में ४ मई का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने डीआईओएस और बीएसए को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।मुजफ्फरनगर में ४ मई को निकाय चुनाव प्रस्तावित है। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। ३ मई को पोलिंग पार्टियां ड्यूटी स्थल के लिए रवाना हो जाएंगी। ४ मई को जिले भर में मतदान होगा। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि ३ और ४ मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।
बीएसए को इस मामले में आदेश जारी
उन्होंने बताया कि २ मई को जिले में विभिन्न बूथ स्थल निर्माण कार्य पूर्ण होने के मद्देनजर स्कूल कॉलेज खुलवाने की व्यवस्था की गई है। जबकि ३ मई को जनपद के सभी नगरीय स्कूल-कॉलेज में अवकाश रहेगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए को इस मामले में आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है।
मंगलवार को स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति नगण्य
मंगलवार को सुबह के समय से ही तेज बारिश के चलते जिले की स्कूल और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रही। विद्यालय की ओर से अवकाश तो नहीं घोषित किया गया फिर भी बारिश के चलते स्कूल कॉलेज में छात्र-छात्रा कम संख्या में पहुंचे।

 

 

अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 विक्रान्त कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त प्रमोद पुत्र मामचन्द निवासी ग्राम कवाल थाना जानसठ, सहारनपुर को कवाल गेट से गिरफ्तार किया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा सीएस एक्ट में वारण्टी अभियुक्त कल्लू पुत्र तुल्ला निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर गिरफ्तार किया। वहीं, थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा अभियुक्त विकास पुत्र लिल्लू उर्फ लाल सिंह निवासी मौ0आलमनगर कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर व शाकिब पुत्र खुर्शीद निवासी मौ0 पटरी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर को उनके मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त अमित पुत्र विजयपाल निवासी खैरनगर तौफिर थाना भोपा को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 धर्मेन्द्र श्योराण द्वारा वारण्टी अभियुक्त नईम पुत्र बशीर धोबी निवासी खालापार थाना को0नगर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा विदयुत अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त सुजीत पुत्र जगबीरा निवासी कुंगर पटटी सूजडू थाना को0नगर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना नईमण्डी पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा अभियुक्त अंकित पुत्र रतन सिंह निवासी बच्चन सिंह कालोनी थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर को रजवाहे वाली सडक टयूबवैल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर की बरामदगी की गयी।

 

 

शराब सहित दबोचा
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा अभियुक्त शुभम पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र कस्बा भोकरहेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 90 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का की बरामदगी की गयी।

 

 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मौसम खुलते ही झोंकी ताकत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चुनाव प्रचार के आज आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार मे पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशियो ने प्रचार के आखिरी दिन जमकर जनसम्पर्क किया। हालाकि बीती रात से हो रही लगातार बरसात से जनसम्पर्क अभियान प्रभावित रहा। लेकिन इसके बावजूद दोपहर के वक्त बरसात थमते ही सभी प्रत्याशी अपने लाव-लश्कर के साथ जनसम्पर्क के लिए निकल पडे। आज चुनाव के आखिरी दिन सभी प्रचार के लिए समय कम रह जाने तथा घडी की सूई को बढता देख क्षेत्र मे तुफानी दौरा किया। सभी प्रत्याशियों का यह प्रयास रहा कि वे अधिकाधिक लोगां से सम्पर्क साध सकें। भाजपा की और से चेयरमैन पद प्रत्याशी भाजपा नेता गौरव स्वरूप की पत्नि मीनाक्षी स्वरूप ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे जनसम्पर्क किया। भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पार्टी पदाधिकारियो एवं समर्थको के साथ डोर टू डोर कन्वेसिंग की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित कई पदाधिकारी एवं नेतागण मौजूद रहे।
गठबंधन प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नि लवली शर्मा ने चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन बारिश थमने के बाद शाम तक क्षेत्र के विभिन्न गली मौहल्लो मे डोर टू डोर कन्वेसिंग कर अपने पक्ष मे मतदान की अपील की तथा बुजुर्गो व महिलाओं का आर्शीवाद लिया। कांग्रेस की और से चेयरमैन पद की प्रत्याशी श्रीमति बिलकिस चौधरी ने पार्टी नेताओं के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के अलावा, प्रेमपुरी, मेरठ रोड, केशवपुरी, कच्ची सडक आदि विभिन्न क्षेत्र मे दौरा किया। बसपा नेता एवं सरवट के पूर्व प्रधान इन्तजार त्यागी ने अपनी पत्नि चेयरमैन पद प्रत्याशी रोशन जहां के समर्थन मे चुनाव प्रचार किया।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वार्ड सभासद पद के प्रत्याशियों ने भी अपने अपने वार्ड में जमकर जनसम्पर्क किया तथा मतदाताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। इस दौरान प्रत्याशी समर्थक व क्षेत्र के गणमान्य लोग भी चुनाव प्रचार मे मश्गूल रहे।

 

 

देर रात हुई बारिश 2 बजे तक हुई बनी प्रचार में बाधा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव मे जनसम्पर्क अभियान के आज आखिरी दिन एक और जहां सभी प्रत्याशियों ने डोर टू डोर कन्वेसिंग हेतु जबरदस्त तरीके से तैयारी कर जनसम्पर्क हेतु रूपरेखा बना रखी थी कि पिछली रात से हो रही लगातार बारिश से चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लगभग सभी प्रत्याशियों ने कन्वेसिंग के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। प्रत्याशी एवं उनके समर्थको ने सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव क्षेत्र के मतदाआतो से सम्पर्क साधा तथा अपने पक्ष मे मतदान की अपील की। दिनभर हुई बरसात से चुनाव प्रचार प्रभावित रहा। चुनाव प्रचार के आज आखिरी दिन मौसम की गडबडी के कारण प्रत्याशी चाहकर भी प्रचार नही कर सके। परन्तु उन्होने टेलिफोनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हर संभव यह प्रयास किया कि मतदाताओं से सम्पर्क साधा जा सके।
भाजपा की और से चेयरमैन पद की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में सोशल मीडिया पर प्रचार किया। भाजपा पदाधिकारियो ने भी दिनभर क्षेत्र के लोगों से टेलिफोनिक वार्ता एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सम्पर्क साधने का प्रयास किया। वहीं दूसरी और गठबंधन प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नि एवं पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी लवली शर्मा के समर्थको ने सोशल मीडिया द्वारा प्रत्याशी लवली शर्मा के लिए प्रचार किया। कांग्र्रेस की और से चेयरमैन पद की प्रत्याशी बिलकिस चौधरी एवं बसपा की चेयरमैन पद की प्रत्याशी पूर्व ग्राम प्रधान सरवट बसपा नेता ईतजार त्यागी की पत्नि रोशन जहां के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसी तर्ज पर सभासद प्रत्याशियो ने भी प्रचार अभियान को आगे बढाया।

 

करंट लगने से भैसे की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर थाना क्षेत्र गांव दूल्हेरा निवासी नीरज कुमार अपने खेत से भैंसा बुग्गी लेकर अपने घर जा रहे थे रास्ते में एक खंबे के पास जलभराव में पहुंचने पर पानी में आए करंट के कारण उनके भैसे की मौके पर ही मौत हो गई और नीरज कुमार को गंभीर हालत में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है। वही जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते करंट से हुई भैंसे की मौत पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

 

धरने पर बैठी महिला पहलवानो के समर्थन मे शांति सेना भी उतरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति सेना के संरक्षक मनेश गुप्ता एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि शांति सेना की महिला कार्यकर्ताओं काएक दल 9 मई दिन मंगलवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य ब्रजभूषण शरण सिह के विरू( यौन शोषण की रिर्पोट पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानो के साथ जंतर-मंतर देहली मे शामिल होगा। समाजसेवी मनेश गुप्ता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर महिला पहलवानो के साथ हुई यौनशोषण की रिर्पोट, जिसमें एक नाबालिग पहलवान लडकी भी शामिल है जो पोस्को कानून के अंतर्गत आता है। मनेश कुमार गुप्ता एड. का आरोप है कि उक्त मामले मे सत्ता पार्टी के सांसद की गिरफ्तारी न होना लोकतंत्र व कानून के शासन का मजाक है। लिखी रिर्पोट पर भी अभी तक कार्यवाही नही हुई है। यदि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा लिखी रिर्पोट पर भी पुलिस कार्यवाही सत्ता पक्ष के विरू( नही होती है तो इसका साफ सा अर्थ है देश देश की बहन बेटियां सुरक्षित नही है। इसलिए शांति सेना ने देहली जंतर-मंतर पर धरने का निर्णय लिया है।

 

बाल श्रम रोकने हेतु कार्यशाला का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल श्रम रोकने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गयाग् सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति के निर्माण के लिए कार्य करे ०१ मई २०२३ की थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमिकों को किया गया सम्मानित अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा बाल श्रम न कराने की अपील की गई। बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम १९८६ और संशोधन विधेयक २०१६ के विषय मे दी गई जानकारी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना के सभागार मे श्रमिकों के सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम अतिथि श्री प्रवेश कुमार, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक बुढ़ाना टाउन, श्रीमती ऋतु मनचंदा एवम श्रीमती परिधि द्वारा महिला एवम पुरुष श्रमिकों को फूलमाला पहनाकर एवम उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जनपद मुजफ्फर नगर द्वारा किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी श्रमिकों से बाल श्रम अपराध है कार्यशाला मे बाल श्रम न कराने की अपील की गई एवम बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम १९८६ और संशोधन विधेयक २०१६ के विषय मे जानकारी दी गई। उक्त अधिनियम के अन्तर्गत बाल श्रम कराने पर नियोक्ता को ०२ वर्ष की सजा और रूपये ५०,००० का जुर्माना या दोनो हो सकते है। शाखा प्रबंधक द्वारा सभी श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बधाई दी गई। श्रमिकों को सम्मान देने और राष्ट्र निर्माण मे उनके योगदान के लिए प्रत्येक वर्ष ०१ मई को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुरुआत ०१ मई १८८९ को हुई थी। भारत मे (चेन्नई मे) ०१ मई १९२३ को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस प्रथम बार मनाया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री संदीप भागिया एवम जिला प्रोबेशन आधिकारी सुश्री मैत्री रस्तोगी के निर्देशन एवम मार्गदर्शन मे जनपद मुजफ्फर नगर मे निरंतर विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

स्काउट गाइड शिविर का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आर्य समाज रोड स्थित डीएवी कॉलेज की स्काउट गाइड शिविर प्रभारी डॉ.रेखा रानी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि डीएवी कॉलेज के अध्यापक शिक्षा विभाग मे चल रहे पांच दिवसीय बी.एड. स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टल-विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रातः कालीन बेला मे दीक्षा देकर शिविरार्थियो को अंतरराष्ट्रीय संस्था का सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने शिविरार्थियो को आर्शीवाद देते हुए दृढता एवं साहस के साथ जीवन की चुनोतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अध्यक्षा डा.कंचन प्रभा शुक्ला, जिला मुख्य आयुक्त ने छात्रा अध्यापकां से एक संस्कारवान एवं मानवीय गुणों से ओत-प्रोत भावी पीढी मे स्काउटिंग के सिद्धान्तो का व्यवहारिक रूप में पोषण करने का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे डा.देवराज पंवार पूर्वाध्यक्ष एवं समाजसेवी ने समस्त प्रतिभागियायें को जीवनमें भ्रातृत्व तथा सेवा भाव से ओत-प्रोत भावी पीढी के निर्माण हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे सुखदेव मित्तल, जिला सचिव श्रीमति रेनू गर्ग, अध्यक्ष जिला संस्था एवं संतोष कुमार वर्मा, वरिष्ठ लीडर ट्रेनर, जिला स्काउट/गाइड कमिश्नर उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यापक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने समस्त अतिथियो का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होने शिविरार्थियो को एक सच्चे स्काउट गाइड के रूप मे निष्काम भाव से मानव सेवा मे तत्पर रहने का संदेश दिया। समारोह मे छात्र-छात्राओ द्वारा राजस्थान लोक नृत्य समूह, देश भक्ति गीत, एकल गीत, कविता लघु नाटिका,आदि की प्रस्तुति की गई। इसके उपरांत फूड प्लाजा का आयोजन किया गया। शिविर संचालन औरोरा, श्रीमति प्रभा दहिया जिला संगठन कमिशनर स्काउट गाइड के प्रशिक्षक अमित सैनी तथा शिविर प्रभारी डा.रेखा रानी प्रस्तुत रहे। प्राध्यापक प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव,प्रो.सविता कुमारी एवं प्रोफेसर प्रीति अग्रवाल आदि ने शिविरार्थियो का उत्साहवर्धन किया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगाण के उपरांत शिविर का समापन हुआ।

 

 

निकाय चुनाव को लेकर गठब्ांधन पूरी तरह तैयार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी चार मई को नगरपालिका परिषद के चेयरमैन एवं वार्ड सभासदों के सम्पन्न होने जा रहे चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। जिसमें पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि गठबंधन के तीनों जिलाध्यक्ष मजबूती के साथ चुनाव लडा रहे है। जिले में अनेक स्थानों पर आसपा, रालोद भी पृथक पृथक चुनाव लड रहे है और अनेक स्थानों पर संयुक्त रूप से चुनाव लडवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवाम का समर्थन उन्हे पहले भी मिला है इसी कारण 6 में से 5 विधानसभाओं में गठबंधन के विधायक विजयी हुए है और इस बार भी जिले में अधिकाश्ां स्थानों पर गठबंधन के प्रत्याशी ही विजयी होगे। रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन और प्रशासन से अनुरोध है कि यदि विपक्षी लोगों को परेशान किया गया तो हालात खराब भी हो सकते है जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व जिला प्रशासन पर होगा। आसपा के जिलाध्यक्ष जदगीश पाल ने कहा कि भीम आर्मी गठबंधन के साथ है और भोकरहेडी में आसपा चुनाव लड रहे है जहां उसे गठबंधन का पूरा सपोर्ट भी मिल रहा है। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि नगरपालिका परिषद के चुनावों में जाति बंधन की नीति टूट जायेगी। निकायों में विकास अब तक क्यों नहीं हो पाया इसका सत्ताधारी दल पर कोई जवाब नही है? उन्होंने बताया कि विपक्षी गठबंधन के लोग प्र्रेक्षक से भी मुलाकात कर उन्हे अपनी भावनाओं से अवगत करा चुके है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि प्रशासन की नियत पर कोई शक नहीं है हमे सरकार की नियत पर खतरा है। पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद अजित राठी ने कहा कि पूर्व में बघरा की घटनाएं ऐतिहासिक रही है। यदि कोई स्थिति विपरीत होती है तो हमारे कार्यकर्ता सडकों पर उतरने से कोई परहेज नहीं करेंगे। गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती लवली शर्मा के पति राकेश शर्मा ने कहा कि हमारी कोशिश है कि चुनाव निष्पक्ष हो और इस बार हमने सत्ताधारी दल के बूथों पर भी सेंध लगाने का प्रयास किया है। पूर्व मंत्री राजकुमार यादव मीरांपुर ने कहा कि बुढ़ाना में फर्जी वोटरों का मामला गर्माया हुआ है और हमने प्रशासन को समय रहते हुए सूचित कर दिया है। मौलाना मुफ्ति जुल्फिकार ने कहा कि इस बार पहली बार सेक्युलर मतदाता चुनाव में गठबंधन के साथ है और गठबंधन के प्रत्याशी बतायेंगे कि निकायों में विकास कैसे होता है। इसके अतिरिक्त पुष्पेंद्र बोबी, इलम सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। पत्रकार वार्ता में रामनिवास पाल, अलीम सिद्दीकी, सलीम मलिक सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − seven =