शहर में कई स्थानों पर जोरदार बारिश के चलते मौसम हुआ सुहावना
मुजफ्फरनगर। लगभग एक सप्ताह से मौसम में बनी तीव्र गरमाहट को लेकर लोगों को रविवार को दोपहर के समय उस समय कुछ राहत मिली, जबकि अचानक ही मौसम ने करवट ली।
शहर में कई स्थानों पर जोरदार बारिश के चलते लोगों के चेहरे खिले नजर आये। पिछले एक पखवाडे से लगातार मौसम में गरमाहट थी और अधिकतम तापमान ३५ से ३८ के बीच चल रहा था
इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी तेजी होने के कारण दिन रात लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को कई स्थानों पर तेज बारिश के कारण लोगों को गरमी से कुछ हद तक सुकून मिला।
इस बारिश का कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था। सितम्बर के मध्य भी तीव्र गरमी के कारण लोगों की नींद भी और सुकून सभी प्रभावित हो रहा था।
