Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की परिचय बैठक संपन्न, पत्रकारो के हित के लिए संघर्ष करेगा संघ-पूनम राजपूत

मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम राजपूत की पहल पर महासंघ के सभी जिला स्तरीय सदस्यों की एक परिचय बैठक रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई

जिसकी अध्यक्षता डॉ रविंद्र सिंह द्वारा की गई बैठक का संचालन प्रियंका जैन ने किया.  बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना-अपना परिचय प्रस्तुत कर पत्रकारों की एकता एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया

बैठक में बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री प्रमोद त्यागी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ किसी जिले या कस्बे का संगठन नहीं है अपितु पूरे भारत के सभी राज्यों में इसकी शाखाएं हैं लगभग डेढ़ लाख सदस्य इस संगठन से जुड़कर पत्रकारिता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं

उन्होंने पत्रकार साथियों को आश्वस्त किया कि संगठन उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेगा बैठक में मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा उपजा के वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकार मनोज भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार श्री ऋषि राज राही, अभिषेक वालिया युवा पत्रकार, संघ जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम राजपूत, संगठन के विधि सलाहकार श्यामा चरण पंवार, डा0 संजय कुमार अग्रवाल, बी के नहारिया, चौधरी फूल सिंह, आदि ने अपने अपने विचार प्रकट किए

सभा की अध्यक्षता करते हुए डॉ रविंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता को लेकर ज्वलंत समस्याएं विद्यमान है। जिनके निवारण के लिए प्रयास किए जाने अपेक्षित हैं।

बैठक के अंत में महामंत्री रियासत अली, विक्की चावला, अमन कुमार, ईशा काजमी, मोहम्मद आजम, सहित अन्य लोगों ने उपस्थित पत्रकारों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन की बैठक है समय समय पर आयोजित की जाती रहेंगी।

वही महासंघ के जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम राजपूत ने कहा कि पूरे जिले में संगठन का विस्तार बहुत तेजी से किया जाएगा।

इस अवसर पर अमित कुमार, वसी सिद्दीकी, सुनील वर्मा, मोहम्मद आजम, रवि वर्मा, राहुल वर्मा, संजय मदान, श्यामा चरण पंवार आदि दर्जनों पत्रकारगण मौजूद रहे। बैठक के अंत मे जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =