वैश्विक

कानपुर: वेबसाइट और व्हाट्सएप की मदद से चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश के कानपुर से मिली सूचना के अनुसार चकेरी लालबंगला के बाद एक और ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। नौबस्ता पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने नेपाल, यूपी, असम, मध्यप्रदेश, कोलकाता आदि राज्यों की नौ युवतियों को शहर में अलग-अलग स्थानों से पकड़ा।इसके अलावा दलाल और ग्राहकों समेत 11 युवक भी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस के अनुसार वेबसाइट की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहा है। वेबसाइट हैंडल करने वाले आईटी एक्सपर्ट की तलाश में साइबर सेल को लगाया गया है।

एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि साइबर सेल को ट्विटर पर कानपुर में कॉलगर्ल के लिए एक वेबसाइट का लिंक मिला था।

लिंक के माध्यम से एक मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया और ग्राहक बनकर पुलिस ने मूलरूप से इटावा सैफई हाल पता नौबस्ता खाड़ेपुर निवासी आशीष कुमार को पकड़ा गया। उसकी मदद से सभी की गिरफ्तारी की गई।

पकड़े गए युवक लालबंगला निवासी यश मल्होत्रा, महाराजपुर सलेमपुर निवासी सोनू पासवान, नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी राहुल, किदवईनगर साकेतनगर निवासी सुशील अवस्थी, पुखरायां भोगनीपुर निवासी सुशील, काकादेव पांडूनगर निवासी विवेक राठौर, शास्त्रीनगर निवासी प्रमोद कुमार उर्फ जीतू, बर्रा दो निवासी नीरज व गोविंदनगर निवासी राहुल हलवाई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 8 =