उत्तर प्रदेश

Chandauli News: डिप्टी एसपी ने सपा नेता के बेटे को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Chandauli News सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के चर्चित डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. यह वीडियो चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का है. जहां चार मई को हो रहे निकाय चुनाव में मतदान के डिप्टी एसपी से युवक से कहासुनी हो गयी थी. मतदान के दौरान आरोप लगा था कि फर्जी वोटिंग को लेकर मुगलसराय के धर्मशाला इलाके में दो पक्ष आपने सामने आ गए थे.

एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि डिप्टी एसपी पीडीडीयू नगर का वायरल हो रहा वीडियो संज्ञान में है. जिसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा की जा रही है, बाद जांच प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

आरोप है कि इस घटना में सीओ ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए कई विपक्षी प्रत्यशियों को जबदस्ती उठा कर थाने ले आये थे. इस दौरान वहाँ मौजूद सपा ने विरोध जताया. सूचना पर मोके पर मौजूद सीओ सपा नेताओ में कहासुनी हो गई जब लोगो ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया.

इसके बाद सीओ ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया. जिस लड़के को सीओ साहब मार रहे है. वह समाजवादी पार्टी के नेता मुगलसराय नगर पालिका के भूतपूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल का बेटा है. वह पैसे से इंजीनियर है और अपनी ऑटोमोबाइल फार्म चलाता है.

उसका कहना है कि पुलिस उसके चाचा को जबरदस्ती पकड़ कर ले जा रही थी. वह वोट देने जा रहा था उसने विरोध जताया तो सीओ ने उसे थप्पड़ मार दिया. मारपीट के बाद पुलिस घसीटते हुए उठाकर थाने ले आई. इस दौरान वह वोट भी नहीं दे पाया.बाद में मुगल सराय थाने पर देर रात तक विवाद चलता रहा. घटना के दौरानकई ऐसे लोग भी मौजूद थे, जो मोबाइल से वीडियो बना रहे थे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो अब काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिप्टी एसपीअनिरुद्ध सिंह पहले भी काफी चर्चित रहे है. समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से भी इनकी झड़प हुई थी. जिनमें विधायक ने अपना सिर इनके सिर में मार दिया था. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 17 =