Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आक्रोश, भूतपूर्व सैनिकों के संगठन ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर के कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर आज भूतपूर्व सैनिकों के संगठन के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन सुरेशचंद त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने महाराष्ट्र के शिवसेना मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आक्रोश कर व नारेबाजी करते हुए एडीएम प्रशासन अमित कुमार को एक ज्ञापन दिया।

वही पूर्व सैनिकों ने कहा कि सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे के खिलाफ एक कार्टून बनाने के कारण हमारे सैनिक मदन सिंह पर कातिलाना हमला किया गया उनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया

हम महाराष्ट्र सरकार की भर्त्सना और निंदा करते हैं उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान में ठेस पहुंचाई है महाराष्ट्र सरकार अपनी तुच्छ राजनीति से बाज नहीं आ रही है

संतों पर भी महाराष्ट्र सरकार में हमले होते हैं और उनकी सरेआम मॉब लिंचिंग कर हत्या कर दी जाती है जिसके अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं

हम महाराष्ट्र सरकार को सचेताना चाहते हैं की शिव हमारे व पूरे संसार के आराध्य है और सेना हमारी देश की रक्षा करने वाली सेना है यह दोनों ही हमारी आना और बान और शान है

उद्धव ठाकरे को शिवसेना का नाम बदल लेना चाहिए हम सैनिक महिलाओं का देश का और देश की जनता का सम्मान करते है और इनकी रक्षा के लिए अपनी जान दे भी सकते हैं

और ले भी सकते हैं शिवसेना लगातार महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है

अगर शिवसेना के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हालातों को नहीं समझे और जनता का शोषण ओर जनता पर जुल्म बंद नहीं किया तो हम मुंबई आकर शिवसेना की ईट से ईट बजा देंगे

ज्ञापन देने वालों में दर्जनों की संख्या में पूर्व सैनिक संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 6 =