Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar शुक्रताल में प्रभु जनों की सेवा में एक मेगा स्वास्थ शिविर का आयोजन

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं सूची को चरितार्थ करते हुए आज  भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा Muzaffarnagar ने अपना घर शुक्रताल में प्रभु जनों की सेवा में एक मेगा स्वास्थ शिविर का आयोजन किया।

कैंप में डॉक्टर अश्विनी पुंडीर ने सभी प्रभु जनों के दांतो का निरीक्षण किया व दांतो की सफाई रखने के विषय में आवश्यक जानकारी दी। होम्योपैथिक में *डॉक्टर आरती गुप्ता व *डॉ सचिन जैन ने काफी मात्रा में मरीजों को देखा वहीं पर निशुल्क दवाई वितरित की गई। नाक कान गले में *डॉक्टर प्रखर गोयल MS, ENT ने प्रभु जनों की जांच की व आगे भी उन्हें अपने क्लीनिक पर निशुल्क जांच का आश्वासन दिया।

सभी डॉक्टरों का पटका पहना कर स्वागत किया गया वह शाखा की ओर से एक स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।नर सेवा ही नारायण सेवा है.इसके पश्चात शाखा सचिव श्री मनीष बंसल वे प्रतिभा बंसल जी ने सभी प्रभु जनों के दोपहर के खाने की व्यवस्था की।

आज के कार्यक्रम के चेयरमैन श्री कौशल कृष्ण जी व डॉक्टर जगदीश गर्ग जी रहे।सेवा के इस कार्यक्रम में सभी शाखा सदस्य ने अपने हाथों से प्रभु जनों को खाना खिलाया।
शाखा के वरिष्ठ सदस्य *श्री नवीन सिंघल जी व नीरा सिंघल जी ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया व आगे भी सेवा के इस इस कार्यक्रम को जारी रखने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री संदीप जैन पूर्व अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता, श्री देव कांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, विशाल शर्मा, वर्षा अग्रवाल सुषमा गर्ग आदि सदस्य ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रभु जनों की सेवा का लाभ उठाया।कार्यक्रम के उपरांत अपना घर आश्रम की ओर से शाखा के सभी सदस्यों के दोपहर के खाने की व्यवस्था की गई।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + seventeen =