उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News:नशीली दवाओं के इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश

Gorakhpur News: एसटीएफ ने नशीली दवाओं के इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश किया है. एसटीएफ ने नशीली दवाओं की तस्करी के आरोपी सरफराज उर्फ बाबू और समीर अहमद अंसारी को गिरफ्तार किया है. दिलचस्प है कि नशीली इंजेक्शन की खेप को तस्करों ने साउंड बॉक्स के बीच में छिपाकर रखा था. STF ने साउंड बॉक्स से 4270 वॉयल प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन की खेप बरामद की है. STF ने दोनों आरोपियों को गोरखपुर कैंट पुलिस के सुपुर्द कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया हैं.

यूपी में नशीली दवाईयों के प्रतिबंध के बाद अब इसकी तस्करी बिहार से यूपी और नेपाल में हो रही है. इसका खुलासा गोरखपुर एसटीएफ द्वारा नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार के बाद हुआ. दोनों बिहार से नशीली इंजेक्शन की बड़ी खेप लेकर नेपाल में सप्लाई देने जा रहे थे. आरोपियों की पहचान सरफराज उर्फ बाबू और समीर अहमद अंसारी के रुप में हुई. दोनों आरोपी नेपाल के गुलरिहा वार्ड नंबर 6, बर्दिया के रहने वाले हैं. जबकि, सरफराज का बलिया जिले के बांसपार, बेल्थरा रोड पर भी घर है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से STF ने नेपाली करेंसी, 4270 वॉयल डायजापाम इंजेक्शन के 1195 वॉयल, ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन (नॉर्फिन) के 1598 वॉयल, प्रोमेथाजाइन हाईड्राक्लोलाइड इंजेक्शन (फेनेर्गेन) 1485 वॉयल बरामद हुए हैं. यह सभी इंजेक्शन एबॉट कंपनी के हैं और यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. इसके अलावा तस्करों के पास से नेपाली और इंडियन करेंसी, 4 मोबाइल, नेपाल की नागरिकता प्रमाण पत्र, दो वीजा, एक बैग, साउंड बाक्स और एक चेकबुक भी बरामद हुआ है.

 एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि यूपी में प्रतिबंध के बाद भी नशीली दवाईयों की तस्करी बिहार के रास्ते हो रही है. इस सूचना पर टीम लगातार काम कर रही थी. शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर बिहार से नशीली इंजेक्शन का खेप लेकर बहराइच के रास्ते नेपाल जाने वाले हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 3 =