मानवता की सेवा के लिए 70 निरंकारी भक्तों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया
मुजफ्फरनगर। मानवता की सेवा के लिए कोविड-19 वैश्विक महामारी में भी सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए आज ‘सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन‘ के तत्वावधान में सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से 70 निरंकारी भक्तों ने स्वेच्छा से उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन पर किया गया, जहां जिला चिकित्सालय मुजफरनगर की ब्लड बैंक टीम ने डॉ. सौराज सिंह आदि के निर्देषन में रक्तदाताओंं का 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मन्त्री मत्स्य, पशुपालन व डेयरीज डॉ. संजीव बालियान ने किया। मुख्य अतिथि मन्त्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व में अपने पाँव पसार रही वैश्विक महामारी कोविड-19 के समय में भी मानवता की सेवा करते हुए सन्त निरंकारी मिशन अपना अमूल्य योगदान दे रहा है
यह वास्तव में प्रशंसीय है। रक्तदान करके हम जीवन मृत्यु से जूझ रहे इंसान की जान बचाते हैं। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। जोनल इन्चार्ज कुलभूषण चौधरी ने मन्त्री से सन्त निरंकारी मिशन के बारे में विस्तार से चर्चा की
अवगत कराया कि सतगुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज का भी यही सन्देश था कि ‘रक्त नालियों में नहीं, इन्सान की नाड़ियों में बहें’। मुख्यातिथि का स्वागत जोनल इन्चार्ज कुलभूषण चौधरी ने दुपट्टा पहनाकर किया।
इस अवसर पर संयोजक हरीश कुमार, संचालक प्रदीप कुमार, शिक्षक नवीन कुमार व दीपक त्यागी, सुधीर कुमार, कपिल त्यागी, हेमन्त कुमार आदि अनेक महात्मा उपस्थित थे।
