Ayodhya News: अयोध्या के जलमार्ग को प्रारंभ करने की तैयारी, सरयू नदी में भी वाटरवे
Ayodhya News नगर निकाय चुनाव में प्रबुद्ध वर्ग और संत महंतों को साधने के लिए अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी की तर्ज पर अयोध्या के सरयू नदी में भी वाटरवे बनाया जाएगा. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह वाटर वे पूर्वी बंदरगाहों से भी जोड़ा जाएगा.
इससे पर्यटक तो बढ़ेंगे ही साथ ही अयोध्या में एक्सपोर्ट की भी संभावना बढ़ेगी. जिस तरह काशी में बड़े-बड़े जलयान आ रहे हैं, उसी तरह अब अयोध्या में भी वाटर बे बनाने की तैयारी शुरू की गई है.
अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से संबोधन के दरमियान कहा कि अयोध्या की राजकुमारी 2000 साल पहले जल मार्ग से होते हुए दक्षिण कोरिया पहुंची थी. जिसे कोरिया के लोग अपनी महारानी मानते हैं. इस जल मार्ग पर कोरिया के लोग काम भी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम फिर से अयोध्या के जलमार्ग को प्रारंभ करने की तैयारी कर रहे हैं. काशी में यह कार्य प्रारंभ हो चुका है और बड़े-बड़े जलयान काशी में आ रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा जी में जितना जल है, उससे कम सरयू जी में नहीं है. क्या मालूम नदी के पानी को चैनेलाइज कर देना है. जिस पर हमारा काम चल रहा है. अयोध्या से टूरिज्म के साथ-साथ एक्सपोर्ट की संभावनाएं आगे बढ़ेगी. अयोध्या के जल मार्ग को एक्सपोर्ट के लिए भी पूर्वी बंदरगाह और हल्दिया से एक नया माध्यम प्राप्त होगा.

