Muzaffarnagar News: भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा गौसेवा कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा स्थाई प्रकल्प के अन्तर्गत मई माह की गौसेवा का कार्यक्रम प्रातः ८ः३० बजे नई मंडी गौशाला, गौशाला रोड पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हमें अतिथि के रूप में राजेन्द्र सिंघल (प्रा०प्रकल्प प्रभारी संस्कृति सप्ताह) व कमल गोयल (विकास रत्न एवं प्रा०प्रकल्प प्रभारी सूरज प्रकाश जयन्ती) एवं श्रीमती माधवी जैन (जिला महिला संयोजिका) का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम शाखा की और से अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर अतिथि राजेन्द्र सिंघल ने अपने सम्बोधन में कहा कि गौसेवा का कार्य बहुत सुन्दर कार्य है अतिउत्तम कार्य है मै सम्राट शाखा को इस कार्यक्रम को आयोजित करने के शुभकामनाएं देता हूँ
उन्होंने प्रा० सरंक्षक व संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल को सम्राट शाखा को उच्चतम शिखर पर पहुँचाने के लिए बधाई दी कमल गोयल ने सम्राट शाखा को सुन्दर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। आज ही श्री अजय अग्रवाल एडवोकेट व भाभी सुमन अग्रवाल जी की विवाह वर्षगाँठ होने पर उनको पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम चौयरमैन अजय अग्रवाल (एडवोकेट), श्रीमती सुमन अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ नितिन जैन, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ई० पी. के. गुप्ता, महिला संयोजिका श्रीमती प्रीति कंसल सुनील गर्ग, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, हन्नी गोयल, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुभाष चंद्र गोयल, सुबोध गोयल, अनिरुद्ध गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अमित बंसल, प्रदीप खन्ना, कुलदीप भारद्वाज, बी. के. सूर्यवंशी, प्रवीण सिंघल, गंगा सागर गोयल, धर्मेन्द्र त्यागी, गोपाल कंसल, मनोज गुप्ता, पंकज जैन, प्रीतम सिंघल एवं श्रीमति अनिता कर्णवाल, सोनिया जैन, रीना सिंघल, संतोष गोयल, मेघा बंसल, आशा गुप्ता जी का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के उपरांत जैन स्वीटस पर नाश्ते की व्यवस्था की गई।

