उत्तर प्रदेश

Moradabad News: खुद अनपढ़ जबकि पढ़ी-लिखी लड़की से करना चाह रहा शादी, नानी के घर आया और जहर खा लिया

Moradabad News: युवक जिस लड़की से शादी करना चाहता है वो बीए पास है. जबकि युवक ने कभी स्कूल की चौखट पर कदम नहीं रखा और यह पूरी तरह से अनपढ़ है. लेकिन पढ़ी लिखी दुल्हन की मांग कर रहा है. लड़की वालों ने इस रिश्ते से इंकार किया तो इससे आहत युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

 कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर मोहल्ले का है. यहां रहने वाला अमन जिसकी उम्र 21 वर्ष है. वह पेशे से हलवाई है. इसके साथ ही वह शादी विवाह में जाकर हलवाई का काम करता है. इसी दौरान मुरादाबाद के पास स्थित एक गांव की लड़की उसे पसंद आ गई. शादी की बात चली और 2 दिन पहले लड़की के पिता व परिजन लड़के का घर परिवार देखने के लिए उसके घर गोविंद नगर भी आए. लेकिन लड़के की शिक्षा के बारे में पता चलने पर मना कर गए. बस इसी से आहत होकर उसने जहर खा लिया.

अमन की मां सुनीता ने बताया कि लड़की वाले देखने आए तो अमन ने उनकी खातिरदारी में कोई कमी नहीं छोड़ी. उनके ठीक प्रकार से स्वागत किया इसके साथ ही खान पीन अच्छे से किया.नास्ते में भी अच्छे पैसे खर्च किए. सारा प्रोग्राम अच्छा हुआ. लेकिन सारी बात लड़के की पढ़ाई लिखाई पर जाकर अटक गई. लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी बीए पास है. जबकि अमन पढ़ा लिखा नहीं है. इसलिए उन्होंने रिश्ते को लेकर जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि पढ़ी लिखी लड़की की शादी अनपढ़ लड़के से कैसे कर दूं. इसके बाद से ही अमन तनाव में था. और उसने यह कदम उठा दिया.

अमन की मां ने बताया कि गुरुवार को अमन अपनी नानी के घर आया. उसने यहां शादी की बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. सुनीता ने बताया कि अमन उनका इकलौता बेटा है. उन्होंने बेटे को बहुत समझाया कि किसी और लड़की से उसकी शादी करा देंगे. लेकिन लड़की वालों के इंकार ने उसे भीतर तक तोड़ दिया. इसी डिप्रेशन में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =