Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी ने तीन इंस्पैक्टरो सहित 20 सब इंस्पैक्टरो के कार्यक्षेत्र बदले

मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने तीन इंस्पैक्टरो सहित 20 सब इंस्पैक्टरो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया है। जनपद मे कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के उददेश्य से तीन इंस्पैक्टरो व 20 सब इंस्पैक्टरो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया हे।

एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा देर रात की गई फेरबदल के तहत इंस्पैक्टर पवन कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, निरीक्षक सुभाष चन्द्र गौतम को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, इंस्पैक्टर विजय बहादुर को भी पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया।

वहीं दूसरी और एसएसपी ने सब इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार चीमा को चौकी भंगेला खतौली से एसएसआई मीरापुर,सब इंस्पैक्टर शैलेन्द्र सिह को चौकी कम्हेडा पुरकाजी से चौकी प्रभारी परासौली, बुढाना,नरेश भाटी को चौकी पवनावली,खतौली से थाना बुढाना स्थानान्तरित किया है।

महिला उप निरीक्षक ममतेश प्रभारी चौकी स्टेडियम थाना सिविल से महिला थाना, सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र कुमार शर्मा एसएसआई मीरापुर से चौकी प्रभारी भूड खतौली, क्षितिज कुमार को थाना मीरापुर से थाना मीरापुर से चौकी प्रभारी भंगेला थाना खतौली, सब इंस्पैक्टर जबर सिह को पुरकाजी से प्रभारी चौकी स्टेडियम,थाना सिविल लाइन व सब इंस्पैक्टर सर्वेश कुमार शर्मा को प्रभारी चौकी भूड,खतौली से प्रभारी चौकी पवनावली थाना खतौली, उप निरीक्षक विनो तेवतिया को थाना बुढाना से थाना रतनपुरी तथा सब इंस्पैक्टर धीरज सिह को थाना प्रभारी गांधी कालोनी से चौकी प्रभारी गढी सखावत थाना बुढाना, सब इंस्पैक्टर विजय पाल को महिला थाने से पुलिस लाइन, सब इंस्पैक्टर हरेन्द्र कुमार को कहचरी सुरक्षा से प्रभारी चौकी कम्हेडा थाना पुरकाजी भेजा गया है।

सब इंस्पैक्टर संजय सिह को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी गांधी नगर थाना नई मन्डी, हैड कास्टेबिल अजय कुमार पीएनओ को थाना नई मन्डी से थाना खतौली स्थानान्तरित किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =