Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू किसान मजदूरो के हक की लडाई मे बढचढ कर हिस्सा लेगी: चौ.नरेश टिकैत

सिसौली। भाकियू की राजधानी सिसौली मे भाकियू की राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता मे मासिक महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती एवं किसान हितो पर विस्तृत चर्चा की गई।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत के आहवान पर आज सिसौली स्थित किसान भवन मे भाकियू के तत्वाधान म ेपूर्व की भांति किसान दिवस का आयोजन किया गया।

भाकियू कार्यकर्ताओ की पंचायत के दौरान संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओ से जुडी विभिन्न समस्याओ पर चर्चा की गई। इस दौरान भाकियू नेता चो.नरेश टिकैत ने कहा कि पूर्व की भांति अब फिर से प्रत्येक माह की 17 तारीख को भाकियू की महापंचायत आयोजित की जाएगी।

ताकि पंचायत के बहाने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी आपस मे मिल बैठ सकें एवं संगठन हित मे अहम फैसले लि ए जा सकें तथा किसानो के हितो की रक्षा के लिए रणनीति तैयार की जा सके।

चौ.नरेश टिकैत ने पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाकियू हमेशा से किसान हितो की लडाई लडती रही है। और आगे भी किसान मजदूरो के हक की लडाई मे बढचढ कर हिस्सा लेगी।

इस दौरान जनपद की विभिन्न तहसीलो,ब्लॉक एवं ग्रामीण अंचल से अनेक कार्यकर्ता पंचायत मे शामिल रहे।

बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष राजू अहलावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + two =