Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर डीएम से मिलें ग्रामीण

मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर आज तहसील बुढ़ाना के गाँव खेड़ी गनी के दर्जनों ग्रामवासियों ने तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को ज्ञापन दिया

ग्रामवासियों ने बताया कि गांव खेड़ी गनी में आबादी के मध्य गाटा संख्या १०३ रकबई ०.२५६० है ० जोहड़ है जिसके दक्षिण दिशा में गाटा संख्या १०५ रकबई ०.०२०० है ० रास्ता बादहू गाटा संख्या ९६ कुल रकबा ०.४९७० है ० स्थित है ।

गाटा संख्या ९६ के मालिकान मृतक होशियारा के वारिसान राजकुमार आदि है जो कि एक राजनीतिक पहुंच वाले दबंग व्यक्ति हैं इन लोगों ने अपने गाटा उक्त .९६ के उत्तर दिशा में स्थित रास्ता गाटा संख्या १०५ को उत्तर दिशा की ओर धकेलते हुए गाटा संख्या १०३ जोहड़ के करीब ०.१५०० है ० भूमि पर अवैध कब्जा कर अपने गाटा संख्या ९६ का करीबन ०.१५०० है ।

रकबा बढ़ाकर आपस में बांट लिया है इसी प्रकार उक्त गाटा संख्या १०३ जोहड़ के पूरब दिशा में भी राजकुमार आदि का ही मकान के है वहां पर भी . उक्त राजकुमार आदि ने जोहड उक्तांकित की लगभग ०.०३०० है ० भूमि को अपने मकान में मिलाकर मकानात आदि बना कर कब्जा कर लिया है

तथा उस समय तत्कालीन ग्राम प्रधान से मिलकर अपने अवैध कब्जे को छिपाने हेतु अपनी दीवार की बराबर में जोहड़ की पटरी बनवाकर उसको पक्का कराया गया है जिसका प्रयोग ग्रामनिवासी अपने आने जाने हेतु करने लगे

परंतु अब ग्राम में उक्त जोहड़ के रकबे की कमी की बाबत चर्चा होने से हाल प्रधान से मिलकर उस पटरी पुख्ता को उखडवा दिया इस प्रकार ग्राम सभा को बिना उचित कारण के हानि पहुंचाई गई

और वर्तमान में उक्त जोहड़ गाटा संख्या १०३ रकबा ०.२५६० है । का मौके पर मात्र ०.०७०० है ० रकबा ही शेष बचा हुआ है जिसमें से जोहड़ के पश्चिमी भाग में को ग्राम प्रधान से मिलकर और रास्ता भी कायम कर दिया है इस प्रकार जोहड़ का रकबा इतना अधिक कम हो जाने से थोड़ी सी वर्षा में ही गांव की आबादी के मध्य जलभराव हो जाता है

जिससे ग्राम निवासियों के मकानात में भी पानी भरने से मकान भी खतरे में आ जाते हैं तथा आने जाने में भी परेशानी होती है और गंदगी होने से बीमारी का भी खतरा बना रहता है

इस जोहड़ के अलावा आसपास की आबादी के लिए अन्य कोई स्थान या जोहड़ पानी की निकासी व्यवस्था भी हो जिससे ग्रामवासियों को कोई भी दिक्कत ना हो जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को ज्ञापन देने में दर्जनो ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + twelve =