Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मैडिकल स्टोर संचालको ने की हत्यारोपियो की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मुजफ्फरनगर। मैडिकल स्टोर संचालक अनुज कर्णवाल की मौत के मामले मे मैडिकल स्टोर संचालको ने हत्यारोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी एवं मृतक के परिवारजनो को सरकार द्वारा उचित मुआवजे की मांग की गई।

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी देहात नेपाल सिह से मिला। एसपी देहात एसपी सिटी को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि मोरना मे घटित हत्याकांड अनुज कर्णवाल मैसर्स कर्नवाल मेडिकल स्टोर (मोरना) के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की

तथा मृतक अनुज कर्नवाल के परिवारजनों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की।

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के भेंट वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य पदाधिकारी (संयोजक ) प्रमोद मित्तल, (जिलाध्यक्ष) सुभाष चौहान, (महामंत्री) संजय गुप्ता, (कोषाध्यक्ष) सतीश तायल, (उपाध्यक्ष) संजीव वर्मा, (व्यापार कल्याण बोर्ड उद्योग समिति के सदस्य) सचिन त्यागी, (सर्व ब्राह्मण महासभा) के जिलाध्यक्ष अमित वत्स आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =