Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव नावला निवासी वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत

मंसूरपुर। आज सुबह एक वृद्ध द्वारा गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गयी घटना से गांव में सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने शव को तालाब में देखकर परिवार जनों को सूचना दी तो वहां कोहराम मच गया।

चर्चा रही कि वृद्ध ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।बताया गया है कि गांव नावला निवासी करीब ७० वर्षीय सूरजमल पुत्र खचेड़ू ने गांव के ही तालाब में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयीं।

ग्रामीणों ने बताया कि इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बताया गया है कि रात किसी समय वह तालाब में डूब गया। सुबह उसका शव तालाब में तैरता देखा गया

इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर एसडीएम खतौली भी मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के लिए किया साफ इनकार।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =