वैश्विक

कोरोनाविर दवा को कोविड-19 के मध्यम लक्षण वाले मरीजों पर इस्तेमाल की अनुमति

रूस ने दवा बनाने वाली कंपनी आर-फार्म की कोरोनाविर (Coronavir) दवा को कोविड-19 के हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।

इसके साथ ही उसने इस दवा की फार्मेसी पर बिक्री को भी अनुमति दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि अगले सप्ताह तक यह दवा फार्मेसियों तक पहुंच सकती है। 

कोरोनाविर दवा को मिली अनुमति को एक अन्य रूसी दवा एविफेविर (Avifavir) के लिए हरी झंडी के तौर पर देखा जा रहा है। ये दोनों दवाएं फेविपिराविर (Favipiravir) पर आधारित हैं

जिसे जापान में विकसित किया गया था और वायरल के इलाज में इसका खासा इस्तेमाल किया जाता रहा है।

आर-फार्म का यह एलान इस बात का एक और संकेत है कि कोरोना वायरस का इलाज खोजने की वैश्विक दौड़ में रूस काफी जोर लगा रहा है।

रूस पहले ही अपने कोविड-19 परीक्षणों का निर्यात कर रहा है और अपनी वैक्सीन स्पुतनिक वी (Sputnik V) की आपूर्ति के लिए उसने कई अंतरराष्ट्रीय समझौते भी किए हैं।

आर-फार्म ने कहा कि उसे कोरोनाविर के लिए अनुमति दवा के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल पूरे होने के बाद मिली। इस ट्रायल में कोरोना वायरस के 168 मरीज शामिल थे।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस दवा को अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल के लिए जुलाई में अनुमति मिली थी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − three =