Feature

Technology: WhatsApp ने जोड़ दिया नया फीचर, अब चैट को कर सकते हैं लॉक

Technology:  मेटा ने WhatsApp में एक बार फिर बड़ा धमाका किया है। अब यूजर्स पासवर्ड या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं। अभी तक बॉयोमीट्रिक्स या पिन कोड का उपयोग करके पूरे व्हाट्सएप को लॉक करने का ही विकल्प दिया गया था।

मेटा ने WhatsApp में एक नया फीचर जोड़ दिया है। अब उपयोगकर्ता पासवर्ड या बायोमेट्रिक का उपयोग करके अपने व्हाट्सएप पर किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं। इसका उपयोग करके आप अपने व्हाट्सएप पर किसी भी चैट को पूर्ण रूप से लॉक कर सकते हैं।

इसके बाद आप का फोन किसी के भी हाथ लग जाए वह आप के चैट को नहीं पढ़ सकता है। इन चैट्स को दोबारा लाने के लिए आपको अपने इनबॉक्स को नीचे खींचना होगा और अपना फोन पासवर्ड या बायोमेट्रिक दर्ज करना होगा।

 

इस तरीके से आप कर सकते हैं WhatsApp इस्तेमाल

  • Android और iOS दोनों उपकरणों पर WhatsApp का नया फीचर डाउनलोड या अपडेट करें
  • इसके बाद उस चैट पर जाएं जिसे आप लॉक करना चाहते हैं।
  • उसके प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
  • आपको हाइड होने वाले मेनू के ठीक नीचे “चैट लॉक” नामक एक नया विकल्प दिखाई देगा।
  • चैट लॉक को चालू करें और अपने फ़ोन पासवर्ड या बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके अप्लाई करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =