क्या WhatsApp पर जल्द करना पड़ेगा आईडी वेरिफिकेशन? बीटा वर्जन में कथित तौर पर संकेत
WhatsApp अपने यूजर्स को आने वाले समय में अपडेट में अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए कह सकता है। वॉट्सऐप वेरिफिकेशन में डॉक्यूमेंट जमा करना शामिल किया जा सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप से जुड़ी यह ताजा रिपोर्ट लेटेस्ट बीटा में देखे गए नए स्ट्रिंग्स पर आधारित है।
वॉट्सऐप मौजूदा समय में विश्व की सबसे पॉपुलर मैसेजिंग सर्विस है। यह भारत और ब्राजील में भी बेहद लोकप्रिय है। चैटिंग के अलावा इस पर एक बिल्ट-इन पेमेंट सर्विस भी मिलती है, जो इन दोनों देशों में उपलब्ध है। वॉट्सऐप पेमेंट्स सर्विस यूजर्स को सीधे एक-दूसरे को पैसे भेजने की सुविधा देती है। एक नई रिपोर्ट में अब यह बताया जा रहा है कि एंड्रॉइड के लिए लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा वर्जन में कथित तौर पर संकेत हैं कि सर्विस यूजर्स को आने वाले समय में ऐप पर पेमेंट के इस्तेमाल के लिए अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए कहे।
एक्सडीए (XDA) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एंड्रॉयड वर्जन 2.21.22.6 (ताजा बीटा वर्जन) के लिए वॉट्सऐप ने कुछ स्ट्रिंग्स जोड़े हैं, जो संकेत देते हैं कि ऐप यूजर्स को सेवा पर पेमेंट करने के लिए आइडेंटिटी वेरिफिकेशन संबंधी दस्तावेज जमा करने के लिए कह सकता है।
इस स्तर पर यह स्पष्ट नहीं है कि ये किसी विशिष्ट क्षेत्र पर लागू होंगे या नहीं क्योंकि इस बारे में व्हाट्सएप की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान या बयान नहीं आया है। यह चीज अभी भी पाइपलाइन में है और भविष्य के निर्माण में इसे हटाया भी जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप ब्राजील में एक अलग तरीका अपनाता है, जिसमें यूजर्स को फेसबुक पे का इस्तेमाल करके अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को वेरिफाई करने के लिए कहा जाता है।
इस बीच, लेटेस्ट बीटा पर ‘एक्सडीए’ ने अलग-अलग शीर्षक से चार स्ट्रिंग्स को स्पॉट किया। इनमें “आपकी पहचान सत्यापित नहीं की जा सकी, दस्तावेज़ों को फिर से अपलोड करने का प्रयास करें” और “व्हाट्सएप पर भुगतान का उपयोग जारी रखने के लिए अपनी पहचान सत्यापित करें” शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, दो अन्य स्ट्रिंग्स भी थे, जिनके शीर्षक “वॉट्सऐप सपोर्ट” था, जिसे एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन पर देखा गया था।
वैसे अभी ऐप में जोड़े गए नए स्ट्रिंग्स के पीछे के कारण के बारे में अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी, मगर रिपोर्ट बताती है कि वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस को किसी अन्य क्षेत्र में लाने की तलाश कर रहा है। इसके लिए भारतीय और ब्राजीलियाई के रूप में कड़े नियमों के अनुपालन की आवश्यकता है।

