Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम ने शहरी क्षेत्र में चल रहे काली नदी सफाई अभियान का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा शहरी क्षेत्र में चल रहे काली नदी सफाई अभियान व एसटीपी प्लांट का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नगर प्रभारी व एसडीएम अजय अम्बष्ट को कई सारे प्वाइंट्स पर दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा काली नदी को साफ स्वच्छ रखने के लिए सफाई अभियान जोर शोर से सभी नगर पंचायतों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है जनपद में कई एसटीपी प्लांट काली नदी को साफ रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा चालू कराए जा रहे हैं

वही काली नदी की साफ-सफाई देखकर एसडीएम अजय अम्बष्ट का हौसला बढ़ाया और उनके कार्यों को सराहा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर से कूड़ा निस्तारण को लेकर प्लांट के लिए एक टेंडर छोड़ा गया ह,ै

जिसका कार्य बाहर की कंपनी को मिला है और जल्दी ही शहर से कूड़े का निस्तारण शुरू हो जाएगा। लोगों को गंदगी ओर बदबू से निजात मिल जाएगी।

आगे भी जनपद के विकास कार्यों के लिए बहुत सारे नियम बनाये जा रहे है और कार्य किए जा रहे हैं । वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में काली नदी में प्रदूषण फैलाने को सबसे ज्यादा जिम्मेदार इंडस्ट्रियल एरिया है

और उन्हें सख्त हिदायत दी गई है की इंडस्ट्रियल एरिया से निकल रहे गंदे नालों को साफ रखें नही तो उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वही काली नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए एसडीएम को कई दिशा निर्देश दिए

वहीं निरीक्षण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसडीएम अजय अम्बष्ट, एसपी क्राइम दुर्गेश सिंह, नगरपालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा सहित नगरपालिका के कई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − thirteen =