Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राजनीतिज्ञो ने मृतक अनुज कर्णवाल के परिजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

मोरना। केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान सहित विभिन्न राजनीतिज्ञो ने मृतक अनुज कर्णवाल के परिजनो से मिलकर शोक संवेदना मिल कर शोक व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि कस्बा मोरना निवासी मैडिकल स्टोर संचालक अनुज कर्णवाल को तीन अज्ञात लोगो ने उस समय गोली मार दी थी कि जब मैडिकल स्टोर स्वामी अनुज कर्णवाल अपनी दुकान बढा कर अपने जाने की तैयारी कर रहे थे।

गोली लगने से घायल अनुज कर्णवाल को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया था। युवक अनुज की मौत से परिजनो मे शोक छा गया।

दोपहर के वक्त कस्बा मोरना पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,भाकिंयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शुक्ला, पूर्व मंत्री बसपा राजपाल सैनी, जिला अध्यक्ष बसपा सतीश गौतम,भाजपा नेता श्री मोहन तायल आदि विभिन्न राजनैतिक दलो से जुडे राजनीतिज्ञो ने अनुज कर्णवाल के परिजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने परिजनो को आश्वस्त कि हत्यारोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी तथा जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। इस दौरान एसपी देहात नेपाल सिह, सीओ भोपा,इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

मैडिकल स्टोर संचालको ने की हत्यारोपियो की जल्द गिरफ्तारी की मांग

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eight =