शामली में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, हाईवे जाम
शामली। जनपद में आज दोपहर बाद अपने गांव मुंडेट लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मेरठ करनाल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक दोनों को खींचता हुआ काफी दूर तक ले गया।
युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और क्रोध जताते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह हंगामा करते रहे।
गांव मुंडेट निवासी आशीष (18) पुत्र सुदेश तथा वासु (17) दोपहर दोनों बाइक से अपने गांव खाना खाने के लिए जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे से गांव की ओर मुड़ते हुए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.हादसे में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। सूचना पर @PoliceShamli भी मौके पर पहुंच गई pic.twitter.com/1wNIP3yEdS
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 19, 2020
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के गांव मुंडेट निवासी आशीष (18) पुत्र सुदेश तथा वासु (17) पुत्र पाली शामली में अलग-अलग दुकानों पर काम करते हैं।
शुक्रवार दोपहर दोनों बाइक से अपने गांव खाना खाने के लिए जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे से गांव की ओर मुड़ते हुए पीछे से आ रहे ट्रक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।
हादसे में बाइक सवार आशीष और वासु दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
