वैश्विक

Guyana: स्कूल के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 19 छात्राओं की मौत, दमकल कर्मियों ने करीब 20 छात्राओं को बचाया

Guyana के एक स्कूल के हॉस्टल में आग लगने से कम से कम 20 छात्राओं की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गईं. राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा- यह एक भयानक घटना है. यह दुखद और यह पीड़ादायक भी है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बच्चों की देखभाल के लिए हर संभव संसाधन जुटा रही है. दक्षिण अमेरिकी कॉन्टिनेंट में स्थित देश गुयाना की सरकार ने एक बयान में बताया कि माहडिया शहर के माध्यमिक स्कूल के हॉस्टल में यह आग रविवार-सोमवार की रात लगी. यह शहर राजधानी जॉर्जटाउन से करीब 320 किलोमीटर दूर है. अधिकारियों ने पहले बताया था कि 20 छात्राओं की घटना में मौत हुई है. हालांकि उन्होंने बाद में बताया कि मृतकों की संख्या 19 है.

नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर गेराल्ड गौविया ने घटना पर बात करते हुए बताया कि डॉक्टर को उस गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को बचाने में कामयाबी मिल गई जिसे शुरू में मृत समझा जा रहा था. गुयाना की अग्निशमन सेवा ने एक बयान में बताया कि जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो आग पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले चुकी थी. विभाग ने बताया कि 14 छात्राओं की मौत पर ही मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि 2 बच्चियों की हालत गंभीर है. 6 छात्राओं को इलाज के लिए हवाई मार्ग से राजधानी जॉर्जटाउन लाया गया है. विभाग ने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब 20 छात्राओं को बचा लिया.

गेराल्ड गौविया के मुताबिक, रविवार-सोमवार की रात में स्कूल के हॉस्टल में आग लगी. इस स्कूल में 12 से 18 साल के बच्चे पढ़ते हैं. उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगा. स्थानीय अखबार स्टेब्रोएक न्यूज़ ने खबर दी है कि आग लड़कियों के हॉस्टल में लगी और खराब मौसम की वजह से हवाई मार्ग से आग पर काबू पाना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया. विपक्षी सांसद नताशा सिंह-लेविस ने मामले की डिटेल्ड जांच की मांग की.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =