Muzaffarnagar News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत चिकित्सा शिवर, सैनिटेशन एवं हाइजीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत चिकित्सा शिविर सैनिटेशन एवं हाइजीन दिवस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया ।
कार्यक्रम में डॉक्टर रीना सिंह द्वारा गाँव की महिलाओं बालिकाओं आशा एवं आंगनवाड़ी बहनों को स्वास्थ्य संबंधी एवं हाइजीन संबंधी जानकारी प्रदान की गई, एवं दवाइयों का वितरण किया गया हृत्रह््र से श्रीमती जीनत चौधरी द्वारा हाइजीन एवं सैन्य टैक्सेशन की जानकारी बालिकाओं एवं महिलाओं को दी गई जिससे उन्हें महिलाओं से संबंधित रोगों से बचने की जानकारी प्राप्त हो ।
आईसीडीएस विभाग से श्रीमती गीता जी के द्वारा एवं श्रीमती हँसीब जी द्वारा माँ के स्तनपान से संबंधित जानकारी दी गई जिसमें माँ का दूध बच्चे के लिए कितना आवश्यक है एवं गुणकारी है इसकी जानकारी महिलाओं को दी गई, श्रीमती शिवांगी बालियान, महिला कल्याण अधिकारी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु आशा आंगनबाड़ियों को जनपद में सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, कन्या भू्रण हत्या के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेगी एवं इसे कैसे रोका जाए इसके संबंध में महिलाओं आशा एवं आंगनबाड़ी को विस्तार से बतायी गई ।
कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना है की शपथ दिलायी गई एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में बताया गया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन एवं घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में महिलाओं को जानकारी दी, दहेज प्रतिषेध महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार, एवं महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभिन्न संस्थाओं और हेल्पलाइन नम्बरों ११२,१०९०,१०९८, १८१,१०७६,१०८,आदि के बारे में जानकारी दी गई
जिसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह आदि सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया । कार्यक्रम मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर से डॉक्टर रीना, श्रीमती जीनत चौधरी एनजीओ, आईसीडीएस् विभाग से श्रीमती हँसीबा, जी श्रीमति गीता जी, श्री जसवंत सिंह प्रधान रसूलपुर जाटान, श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी, श्री संजय सिंह, आशा एएनएम एवं आंगनबाड़ी उपस्थित रहे।

