Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना फुगाना पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया जहां ०१ चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया।

जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी फुगाना देववृत वाजपेई एवं थानाध्यक्ष फुगाना जोगिन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फुगाना पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ चोर अभियुक्त को मेरठ करनाल हाईवे फुगाना पुल से खरड वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०२ चैन पीली धातु, ०२ पाजेब सफेद धातु, ०१ लॉकेट पीली धातु, ०१ चुकटी सफेद धातु, ०१ सिक्का सफेद धातु को बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १९ मई को वादी अमित शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी ग्राम खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना फुगाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि मेरे घर पर काम करने वाले लडके अतुल उर्फ छोटू द्वारा रात्रि में वादी के घर में रखी सन्दूक से सोने व चांदी के आभूषण व ४०००ध्-रूपये चोरी कर लिए हैं।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना फुगाना पुलिस द्वारा मु०अ०सं० ४८/२३ धारा ३८० भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष फुगाना द्वारा टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा अभियुक्त को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अतुल उर्फ छोटू पुत्र चन्द्रशेखर सिंह निवासी ग्राम जईपुर जिला कौशाम्बी। जिसके कब्जे से ०२ चैन पीली धातु, ०२ पाजेब सफेद धातु, ०१ लॉकेट पीली धातु, ०१ चुकटी सफेद धातु, ०१ सिक्का सफेद धातु बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मोहित कुमार, का० ८७३ वीरेन्द्र सिंह थाना फुगाना शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21334 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 4 =