उत्तर प्रदेश

Unnao News: आइसक्रीम खाने निकली नाबालिग को किडनैप कर होटल में गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Unnao News  केबल ऑपरेटर समेत 2 पर गैंगरेप और POCSO समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. आरोप है कि आइसक्रीम खाने की बात कहकर निकली किशोरी का कार सवार 2 लोगों ने अपहरण कर लिया. जिसके बाद उन्नाव सदर क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाइवे पर स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले.

वारदात के बाद घर पहुंची पीड़ित किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक गेस्ट हाउस मालिक सहित दो के खिलाफ अपहरण, सामूहिक रेप व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है. वहीं जिस होटल में किशोरी के साथ घटना हुई उस होटल के रूम की पुलिस अधिकारियों के साथ ही फील्ड यूनिट की टीम ने जांच की.

उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक अपनी बेटी के साथ दही थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं. नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया की उसकी बेटी आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी, जिसके बाद काफी देर तक घर नहीं पहुंची. परिजनों का आरोप है की उन्हें बेटी काफी देर तलाश करने के बाद देर रात मिली. पीड़ित किशोरी ने अपने साथ हुई घटना को बताया.

परिजनों के मुताबिक बेटी आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी, लेकिन उससे पहले ही एक गेस्ट हाउस के मालिक और केबल ऑपरेटर अनिल तुली और उनके साथी सुनील कार में उसे जबरन बैठाकर ले गए. वहीं उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरा नंबर 302 में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रेप किया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दही थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण गैंगरेप और पोक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =