उत्तर प्रदेश

Pilibhit में सड़क किनारे मिला 14 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच पड़ताल कर रही

Pilibhit दियूरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बकैनिया के रहने वाला 14 वर्षीय प्रेमपाल का शव सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

Pilibhit के दियूरियां थाना क्षेत्र के पड़ने वाले गांव बकैनिया – 14 वर्षीय बालक प्रेमपाल की डेड बॉडी सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया. दरअसल एक घरवालों का कहना है कि सुबह लगभग 6:00 बजे गांव का ही छोटू उसे अपने साथ सामान खरीदने के बहाने ले लिया था, मगर वह वापस नहीं आया बल्कि उसकी मौत की खबर आई.

शव की सूचना स्थानीय थाने को दी तो मौके पर थानाध्यक्ष समय भारी पुलिस बल पहुंच गया और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल अभी तक मृतक के घर वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है.वहीं दियूरिया थानाध्यक्ष जवाहर लाल वर्मा का कहना है कि यह अपने पड़ोसी छोटू के साथ राशन का गेहूं लेने जा रहा था कि तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया उसके चोटे आई हैं और बीसलपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है. फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =