Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पीएम ने देश का सम्मान विश्व में बढ़ाया-नितिन पटेल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के 9 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने आए गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि पिछले 9 वर्षो मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 140 करोड देशवासियों का विश्व मे सम्मान बढाया है।
मेरठ रोड स्थित मूलचन्द रिर्सोटस मे आयोजित प्रेसवार्ता में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए नितिन पटेल ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार के 9 वर्षीय कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र मे कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति का ही परिणाम है कि आज पूरे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है। जो अमरीका भारत को अच्छी दृष्टि से नही देखता है। आज वहां का राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बॉस कहकर उनका सम्मान बढा रहा है। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने जहां विकास को बढावा दिया है। वहीं दूसरी और चिकित्सा सेवा मे भी व्यापक सुधार किया है।
आज भारत की उपलब्धि यह है कि दूसरे देश हमारी इसरो से नई-नई तकनीक ले रहे हैं। हमारी आत्मनिर्भता अब विदेशो के बजाय देशी तकनीक पर आधारित है। नितिन पटेल ने कहा कि देश मे औद्योगिकरण को बढावा मिला है।
जहां उद्योग बढे हैं वहीं काफी संख्या मे रोजगार के अवसर भी बढे हैं। उन्होने कहा कि भारत की नीतियों से विदेशी लोग प्रभावित हैं। कोरोना काल मे जो वैक्सीन विदेश मे 12000 की मिलती थी। उसे हमारे देश के वैज्ञानिकों ने बनाया तथा पूरे देश सभी को निःशुल्क वैक्सिन लगाई गई। केन्द्र सरकार ने 80 करोड लोगो को कोरोना काल मे निशुल्क राशन उपलब्ध कराया। आज हमारा देश हर मामले मे आत्मनिर्भर है। 
नितिन पटेल ने कहा कि अब भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केन्द्र की उपलब्धियों को बतायें तथा पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर उपर तक संगठन की मजबूती को कार्य करें ।
  उत्तर प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि पूरे देश में प्रेसवार्ता कर भाजपा की उपब्धियों को बताया जा रहा है। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाए।
इस दौरान भाजपा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष बी.के.शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक,पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, संजय गर्ग, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा,आज के कार्यक्रम के संयोजक मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, सुधीर खटीक, सभासद ममता बालियान, ब्लॉक प्रमुख सदर अमित चौधरी, साधना सिंघल, रेणू गर्ग, तुलसी भारद्वाज, मूलचन्द रिर्सोट के स्वामी पीयूष अग्रवाल, अभिषेक चौधरी गुर्जर, सभासद रविकान्त शर्मा, जिला महामंत्री रोहित बाल्मिकि, जिला महामंत्री विजय सैनी सहित काफी संख्या मे भाजपाई मौजूद रहे। 
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन ने किया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 5 =